{"_id":"65c9d29c4b07cb55c3026be2","slug":"online-fraud-with-the-father-of-an-ias-officer-in-lucknow-2024-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow: IAS के पिता के खाते से एक लाख उड़ाए, पार्सल की स्थिति बताने के लिए पांच रुपये मांगे, फिर हुआ खेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow: IAS के पिता के खाते से एक लाख उड़ाए, पार्सल की स्थिति बताने के लिए पांच रुपये मांगे, फिर हुआ खेल
Mon, 12 Feb 2024 01:41 PM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 12 Feb 2024 01:41 PM IST
सार
महिला आईएएस अधिकारी के पिता के खाते से एक लाख रुपये गायब हो गए। जालसाज ने उनसे पार्सल की स्थिति जानने के लिए पहले पांच रुपये का भुगतान करने को कहा और फिर खेल हो गया।
विज्ञापन
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
साइबर जालसाज ने महिला आईएएस अधिकारी के पिता के बैंक खाते से एक लाख रुपये उड़ा दिए। मामले में गोमतीनगर विस्तार पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन
गोमतीनगर विस्तार के रोहिणी रिवर व्यू अपार्टमेंट निवासी अशोक चंद्र कोल इंडिया लिमिटेड में अधीक्षण अभियंता के पद से सेवानिवृत्त हैं। उनकी बेटी शुभ्रा सक्सेना इलेक्शन कमीशन की डायरेक्टर हैं। अशोक के मुताबिक कुछ दिन पहले उन्होंने अपने परिचित को एक स्पीड पोस्ट किया था। उसे ट्रैक करने के लिए बीते 20 जनवरी को वह इंटरनेट पर डाक विभाग की वेबसाइट सर्च कर रहे थे। तभी उनके पास अंजान नंबर से कॉल आई।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - राज्यसभा चुनाव: भाजपा के उम्मीदवार बसंत पंचमी को करेंगे नामांकन, सात प्रत्याशी घोषित, चार पिछड़ों को मौका
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - वेलेंटाइन वीक की एक खूबसूरत तस्वीर... बहुत दौड़ लिया, आव अब घर चलें, जानें - पूरा मामला
फोन करने वाले ने अपना नाम आकाश बताते हुए पार्सल की वर्तमान स्थिति जानने के लिए अशोक से पांच रुपये का भुगतान करने की बात कही और उन्हें एक मैसेज भेजा। मैसेज में दिए गए लिंक पर क्लिक करते ही अशोक के खाते से पांच रुपये कट गए। इसके बाद जालसाज ने उनसे स्पीड पोस्ट की जानकारी अगले दिन देने की बात कही।
अशोक का आरोप है कि अगले दिन उनके खाते से एक लाख रुपये कट गए। इसकी जानकारी मोबाइल पर मैसेज आने से हुई। अशोक चंद्र ने गोमतीनगर विस्तार थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। इंस्पेक्टर सुधीर कुमार अवस्थी के मुताबिक जांच की जा रही है।