फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Online fee payment system collapses at KGMU

Lucknow News: केजीएमयू में ऑनलाइन फीस जमा करने की व्यवस्था ध्वस्त

Tue, 04 Nov 2025 02:11 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 04 Nov 2025 02:11 AM IST
विज्ञापन
Online fee payment system collapses at KGMU
केजीएमयू।
लखनऊ। किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय में कड़ी मशक्कत के बाद शुरू हुई ऑनलाइन भुगतान की व्यवस्था ध्वस्त हो गई है। मरीजों को फिर से विभिन्न शुल्क नकद जमा करने पड़ रहे हैं। इससे मरीज और तीमारदारों के साथ ही कर्मचारियों को भी समस्या का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

केजीएमयू में करीब साढ़े चार हजार बेड हैं। रोजाना यहां सात से आठ हजार मरीज ओपीडी में और चार सौ के करीब ट्रॉमा सेंटर में आते हैं। इन्हें परचा बनवाने से लेकर विभिन्न जांच का शुल्क जमा करना होता है। इसमें नकद भुगतान की अनिवार्यता होने से मरीज और तीमारदारों को काफी समस्या होती है।
विज्ञापन

इस साल की शुरुआत में केजीएमयू प्रशासन ने कुछ काउंटरों पर ऑनलाइन शुल्क भुगतान की सुविधा शुरू की थी। दावा था कि धीरे-धीरे बाकी काउंटर पर भी यह व्यवस्था शुरू की जाएगी, मगर सभी काउंटर पर यह सुविधा शुरू होने के बजाय चुनिंदा काउंटर पर भी ऑनलाइन भुगतान बंद हो गया है। इस समय ऑपरेशन से लेकर जांच तक का शुल्क नकद जमा करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

केजीएमयू के प्रवक्ता प्रो. केके सिंह के मुताबिक, ऑनलाइन व्यवस्था में क्या समस्या हुई है, इसकी जानकारी मांगी गई है। जल्द ही इसे दुरुस्त कराया जाएगा।
टोकन ऑनलाइन, पर भुगतान ऑफलाइन
केजीएमयू में आभा एप के साथ ही ओपीडी पंजीकरण के लिए भी ऑनलाइन विकल्प मौजूद है। इसके अलावा भी कई काम ऑनलाइन होते हैं। वहीं, भुगतान की सुविधा ऑफलाइन ही है। यह समस्या उन मरीजों के मामले में और भी गंभीर हो जाती है, जिनके ऑपरेशन के लिए लाख-दो लाख रुपये फीस जमा करनी होती है। इतनी बड़ी राशि नकद लेकर चलने में भी तीमारदारों की हालत खराब होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed