फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   online examination of BBAU will start from 11 july

बीबीएयूः बीबीए एलएलबी की ऑनलाइन परीक्षा कल से

Fri, 10 Jul 2020 04:58 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Fri, 10 Jul 2020 04:58 PM IST
विज्ञापन
online examination of BBAU will start from 11 july
बाबा साहब भीमराव अंबेडकर केंद्रीय विश्वविद्यालय (बीबीएयू) का लॉ डिपार्टमेंट विवि और बीसीआई के नियमों के अनुसार 11 जुलाई से बीबीए एलएलबी और  एलएलएम फाइनल ईयर की ऑनलाइन परीक्षा आयोजित करेगा। ऐसा करने वाला यह विभाग विवि का पहला विभाग होगा।
विज्ञापन


विवि ने पूर्व में ही कहा था कि जिन विभागों की गवर्निंग बॉडी ने फाइनल ईयर की परीक्षा कराने का निर्देश दिया है। वो विभाग ऑनलाइन एग्जाम आयोजित कर सकते हैं। विभागाध्यक्ष प्रो. सुदर्शन वर्मा की ओर से इसका विस्तृत कार्यक्रम जारी किया गया, जिसके अनुसार बीबीए एलएलबी 10वें सेमेस्टर के स्टूडेंट्स को 10 जुलाई तक अपना डिजरटेशन/प्रोजेक्ट व इंटर्नशिप रिपोर्ट जमा करने को कहा गया है।
विज्ञापन


इनका वाइवा 14 जुलाई तक ऑनलाइन मोड में आयोजित होगा। दो दिन पहले स्टूडेंट्स को इसका लॉगिन-पासवर्ड दिया जाएगा। साथ ही फाइनल ईयर के स्टूडेंट्स के बैक पेपर व स्पेशल बैक पेपर 11 से 18 जुलाई के बीच ऑनलाइन आयोजित होंगे। उन्होंने बताया कि सुबह 9 से 11, दोपहर 12 से 02 और शाम 3 से 5 बजे तक तीन शिफ्ट में पेपर आयोजित होंगे। पेपर 2 घंटे का होगा। पेपर तीन भाग में होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एग्जाम से 15 मिनट पहले स्टूडेंड्स की लगेगी अटेंडेंस

एग्जाम से 15 मिनट पहले विद्यार्थियों की ऑनलाइन अटेंडेंस लगेगी। परीक्षा का समय पूरा होने के 20 मिनट के अंदर स्टूडेंट्स को अपनी कॉपी स्कैन करके निर्धारित ई-मेल पर भेजनी होगी। वहीं, दूसरी तरफ यूजीसी की नई गाइडलाइन के अनुसार विवि के अन्य विभाग भी फाइनल ईयर की परीक्षा की तैयारियों में लग गए हैं।

विभाग को 17 जुलाई तक तय करना है कि वो ऑनलाइन या ऑफलाइन मोड़ में परीक्षा आयोजित करेंगे। इसकी सूचना परीक्षा विभाग को देनी है। अगर ऑफलाइन परीक्षा आयोजित होगी तो फिर उसे अगस्त या सितंबर में करना होगा। परीक्षा नियंत्रक प्रो. मनीष वर्मा ने कहा कि विभागों को ही तय करना है कि वो कैसे परीक्षा कराएंगे। इसके लिए वो चाहे तो स्टूडेंट्स से भी कंसर्ट ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed