फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   online class till 23th january in lucknow university and colleges

लखनऊ विश्वविद्यालय व सहयुक्त कॉलेजों में 23 तक ऑनलाइन क्लास, बंद रहेंगे कैंपस

Mon, 17 Jan 2022 01:48 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jan 2022 01:48 AM IST
विज्ञापन
online class till 23th january in lucknow university and colleges
लखनऊ। राजधानी के विश्वविद्यालयों व कॉलेजों में अभी 23 जनवरी तक ऑनलाइन क्लास ही चलेगी। शिक्षण संस्थान भौतिक रूप से बंद रहेंगे। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए शासन के निर्देश पर लगभग सभी उच्च शिक्षण संस्थानों ने यह निर्णय लिया है।
विज्ञापन

लविवि प्रशासन के अनुसार शासन के निर्देशानुसार कोविड संक्रमण को देखते हुए विश्वविद्यालय परिसर व सहयुक्त महाविद्यालय पूर्व की भांति 23 जनवरी तक बंद रहेंगे। रजिस्ट्रार डॉ. विनोद कुमार सिंह ने बताया कि इस दौरान सभी कक्षाएं ऑनलाइन चलेंगी। बता दें कि लविवि में क्लास तो शासन के निर्देश पर 11 से 16 जनवरी तक ऑनलाइन कर दी गई थी, लेकिन परीक्षाओं का आयोजन किया जा रहा था। वहीं अन्य परीक्षाएं भी 15 जनवरी से प्रस्तावित थीं। इस बीच छात्रावासों में रह रहे काफी संख्या में छात्रों के संक्रमित होने के बाद लविवि प्रशासन ने अपने यहां भी परीक्षा स्थगित कर दी है। यहां छात्रावास लगभग पूरी तरह से खाली हो गए हैं। अधिकतर जगह पर संक्रमण की चपेट में आए विद्यार्थी ही रह रहे हैं। विश्वविद्यालय ने इसके लिए क्वारंटीन सेंटर भी बनाए हैं। उधर, ख्वाजा मोईनुद्दीन चिश्ती भाषा विवि में भी 23 जनवरी तक ऑनलाइन क्लास चलाने का निर्णय लिया गया है। हालांकि यहां अभी विद्यार्थी छात्रावास में रह रहे हैं। डॉ. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय में 05 से 15 जनवरी तक शीतकालीन अवकाश घोषित किया गया था। अब विवि प्रशासन ने 31 जनवरी तक ऑनलाइन क्लास चलाने का निर्णय लिया है। रजिस्ट्रार अमित कुमार सिंह ने आदेश जारी कर शिक्षकों को ऑनलाइन क्लास चलाने के लिए कहा है। यहां छात्रावास कोरोना संक्रमण को देखते हुए पहले ही खाली करा लिए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed