फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   one year old child killed brutally

'पत्तों' के लिए मासूम बच्चे की पटक कर हत्या

Mon, 04 Nov 2013 01:19 PM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
टीम डिजिटल/लखनऊ Updated Mon, 04 Nov 2013 01:19 PM IST
विज्ञापन
one year old child killed brutally

दीपावली पर जहां लोगों के घरों में चिराग जलने की खुशी मनाई जाती है, लखनऊ से सटे बाराबंकी में मासूम की हत्या का मातम मनाया जा रहा था।

विज्ञापन


दरअसल, एक दंपति ने घर के पास जुआ खेलने से कुछ जुआंरियों को मना किया तो जुआरियों ने दोनों को जमकर पीटा।

उसके बाद भी चैन नहीं मिला तो दंपति के एक वर्ष के बच्चे को भी बेरहमी से उठाकर पटक दिया।

इसके बाद मासूम की मौत हो गई। घायल दंपती को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मारपीट के दौरान बचाने आए दो अन्य ग्रामीणों को भी जुआरियों ने पीट दिया जिससे वे भी जख्मी हो गए।
विज्ञापन


घटना के बाद गांव में तनाव व्याप्त हो गया और सूचना पाकर आसपास के थानों की पुलिस व पीएसी को गांव में तैनात कर दिया गया है। पुलिस ने इस मामले में चार लोगोें के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के घोसिनपुरवा मजरे सूरतगंज में शनिवार की देर रात कुछ लोग जुआ खेल रहे थे।

जहां जुए की फड़ चल रही थी उसी के बगल के घर के रहने वाले इंद्रेश यादव ने जुआ खेल रहे युवकों से कहा कि हमारे घर के पास जुआ मत खेलो, कहीं और जाकर खेलो।

इंद्रेश के इतना कहने पर जुआ खेल रहे इसी गांव के निवासी शकील, बबलू, सैद व इजराइल ने उस पर हमला कर दिया और पीटने लगे। मारपीट होता देख इंद्रेश की पत्नी रुचि अपने एक वर्ष के बच्चे गुड्डू को लेकर वहां पहुंच गई।

रुचि ने पति को बचाने का प्रयास किया तो हमलावरों ने उसे भी पीटा और उसकी गोद से बच्चे को छीनकर बेरहमी से जमीन पर पटक दिया।

इस दौरान बीच-बचाव करने पहुंचे गांव के छोटे व सुंदरलाल को भी चोटें आई हैं। इस घटना के बाद वहां कोहराम मच गया और ग्रामीण इकट्ठे होने लगे तो हमलावर भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों घायलों को सीएचसी सूरतगंज पहुंचाया जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।


अस्पताल में इलाज के दौरान मासूम गुड्डू की मौत हो गई। पुलिस ने घायल महिला व उसके पति को जिला अस्पताल भेजा है जहां पति की हालत में तो सुधार है पर महिला की स्थिति गंभीर बनी हुई है।

थानाध्यक्ष मोहम्मदपुर खाला सुंदर सिंह सोलंकी ने बताया कि चार आरोपियोें के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर शकील, बबलू व इजराइल को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस घटना के बाद गांव में आसपास के थानों की पुलिस व पीएसी तैनात की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed