{"_id":"667953f4a31fae73640064f3","slug":"one-woman-died-when-a-mud-wall-collapsed-in-unchahar-raebareli-2024-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli: मिट्टी खुदाई के दौरान टीला ढहने से एक महिला की मौत, दूसरी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli: मिट्टी खुदाई के दौरान टीला ढहने से एक महिला की मौत, दूसरी घायल
Mon, 24 Jun 2024 04:39 PM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊंचाहार (रायबरेली)
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊंचाहार (रायबरेली)
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 24 Jun 2024 04:39 PM IST
सार
रायबरेली के ऊंचाहार में हुई एक दुर्घटना में दो महिलाएं मिट्टी के टीले के नीचे दब गईं। हादसे में एक की मौत हो गई।
विज्ञापन
मृतक विज्मा (फाइल फोटो)
- फोटो : amar ujala
विस्तार
नाले में मिट्टी खुदाई करने के दौरान दो महिलाओं पर मिट्टी का टीला ढह गया। दोनों मलबे में दब गईं। जानकारी होने पर गांव के लोगों ने मिट्टी हटाकर दोनों को बाहर निकाला। घटना में एक महिला की मौत हो गई जबकि दूसरी को गंभीर चोटें आईं। उसे सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के सोनार का इनारा मजरे सरांय परसू गांव निवासी राम नारायन शारदा सहायक खंड दक्षिणी में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी हैं। उसकी पत्नी विज्मा (30) सोमवार को गांव की उर्मिला (50) पत्नी सुखराज के साथ घर की पुताई के लिए नाले में मिट्टी खोदने गई थी। दोनों नाले में मिट्टी की खुदाई कर रही थी तभी नाले के ऊपरी हिस्से से मिट्टी का टीला ढह गया। टीला दोनों पर गिरा। दोनों मिट्टी में दब गईं।
विज्ञापन
जानकारी होने पर गांव के लोग मौके पर पहुंचे। दोनों को बाहर निकाला और सीएचसी ले गए लेकिन विज्मा को डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया जबकि गंभीर रूप से घायल उर्मिला को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। अस्पताल प्रशासन ने घटना की सूचना पुलिस को दी है। कोतवाल अनिल कुमार सिंह ने बताया कि सूचना मिली है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन