फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   one student got injured in a clash in Lucknow University.

Lucknow : लविवि : विवाद के बाद छात्र पर सूजे से हमला, कैंटीन में जन्मदिन की पार्टी के दौरान भिड़े छात्र गुट

Thu, 08 Dec 2022 12:35 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 08 Dec 2022 12:35 AM IST
सार

कॉमर्स कैंटीन के पास दोपहर करीब दो बजे स्नातक द्वितीय वर्ष का छात्र अभिराज मित्र आशीष पटेल की जन्मदिन पार्टी कर रहा था। वह बीएचयू का छात्र है। इस दौरान काफी शोर-शराबा होने पर वहां मौजूद छात्रोंं ने आपत्ति जताई। इस पर दोनों गुटों में कहासुनी के बाद मारपीट शुरू हो गई।

विज्ञापन
one student got injured in a clash in Lucknow University.
घायल हुआ छात्र। - फोटो : amar ujala

विस्तार

लविवि की कैंटीन में बुधवार को जन्मदिन की पार्टी के दौरान छात्रों के दो गुट भिड़ गए। इस दौरान छात्र अभिराज पर सूजे से हमला किया गया। पीड़ित ने केस दर्ज कराया है। फुटेज के आधार पर विवि प्रशासन ने दो छात्रों को निलंबित कर दिया है। एक छात्र को नोटिस जारी कर बाकियों की पहचान की जा रही है।

विज्ञापन


कॉमर्स कैंटीन के पास दोपहर करीब दो बजे स्नातक द्वितीय वर्ष का छात्र अभिराज मित्र आशीष पटेल की जन्मदिन पार्टी कर रहा था। वह बीएचयू का छात्र है। इस दौरान काफी शोर-शराबा होने पर वहां मौजूद शांतनु राज सिंह, हरीश मिश्रा और ऋषभ के गुट ने आपत्ति जताई। इस पर दोनों गुटों में कहासुनी के बाद मारपीट शुरू हो गई। इस दौरान किसी ने कॉपी में छेद करने वाले सूजे से अभिराज पर हमला कर दिया। इसके बाद 15 मिनट तक कैंटीन के बाहर जमकर लात-घूंसे चले। सूचना पर प्रॉक्टोरियल टीम व पुलिस पहुंची और जख्मी छात्र को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया। डीसीपी अपर्णा गौतम ने बताया कि पीड़ित छात्र की तहरीर पर शांतनु राज सिंह, हरीश मिश्रा और ऋषभ के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन


दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई 
सीसीटीवी फुटेज के आधार पर शांतनु राज सिंह और हरीश मिश्रा को निलंबित कर दिया गया है। ऋषभ को नोटिस जारी जवाब देने के लिए कहा गया है। कैमरे में कैद अन्य छात्रों की पहचान कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. दुर्गेश श्रीवास्तव, प्रवक्ता लविवि 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed