फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow Crime News Youth Murdered At Minister Kaushal Kishore House Shot From Son Pistol

Lucknow : केंद्रीय मंत्री के आवास पर बेटे की लाइसेंसी पिस्टल से गोली मारकर भाजपा कार्यकर्ता की हत्या

Fri, 01 Sep 2023 05:34 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: आकाश दुबे Updated Fri, 01 Sep 2023 05:34 PM IST
सार

केंद्रीय राज्यमंत्री (आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय) कौशल किशोर के ठाकुरगंज के फरीदीपुर इलाके में बेगरिया रोड पर स्थित नए आवास पर बृहस्पतिवार रात उनके बेटे विकास किशोर की लाइसेंसी पिस्टल से एक भाजपा कार्यकर्ता की हत्या कर दी गई।

विज्ञापन
Lucknow Crime News Youth Murdered At Minister Kaushal Kishore House Shot From Son Pistol
मौके पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय राज्यमंत्री (आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय) कौशल किशोर के ठाकुरगंज के फरीदीपुर इलाके में बेगरिया रोड पर स्थित नए आवास पर बृहस्पतिवार रात उनके बेटे विकास किशोर की लाइसेंसी पिस्टल से एक भाजपा कार्यकर्ता की हत्या कर दी गई। वारदात के वक्त आवास पर भाजपा कार्यकर्ता व विकास किशोर के पांच-छह दोस्त मौजूद थे। जानकारी होने पर परिजन और पुलिस मौके पर पहुंची। संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। बरामद पिस्टल को फोरेंसिक टीम ने जांच के लिए कब्जे में ली है। मंत्री का दावा है कि वारदात के वक्त विकास नहीं था, वह दिल्ली में है। पुलिस हर एक पहलू पर तफ्तीश कर रही है। उधर शव को जब शव घर पहुंचा तो करीब पौन घंटे तक सड़क पर जाम लगाया। पुलिस अफसराें ने समझाबुझाकर मामला शांत कराया।

विज्ञापन


मंत्री कौशल किशोर का बेटा विकास किशोर भाजपा में अनुसूचित मोर्चा में क्षेत्रीय उपाध्यक्ष है। विकास के साथ फरीदीपुर निवासी विनय श्रीवास्तव(24) पिछले आठ साल से रह रहा था। बतौर भाजपा कार्यकर्ता वह काम करता था। बृहस्पतिवार रात मंत्री के बेगरिया रोड वाले आवास पर विनय श्रीवास्तव अपने अन्य दोस्तों अरुण प्रताप सिंह उर्फ बंटी, शमीम वर्मा उर्फ बाबा, अंकित वर्मा, अजय रावत व एक दो अन्य लोगाें के साथ था। देर रात घर के भीतर कमरे में ही विकास की लाइसेंसी पिस्टल से विनय की गोली मारकर हत्या कर दी गई। सुबह करीब पौने पांच बजे पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बरामद पिस्टल को कब्जे में लेकर जांच के लिए भेजा है। उसके फिंगर प्रिंट के नमूने लिए गए हैं। बैलियस्टिक जांच भी कराई जाएगी।
विज्ञापन


वारदात के बाद तड़के 4:35 बजे मंत्री के रिश्तेदार अंकुर ने विनय के सबसे छोटे भाई विक्रांत को फोन किया। कहा कि तुम्हारा भाई विनय इस दुनिया में नहीं रहा। अभी अपनी मां को ये मत बताना। मंत्री के नए वाले आवास पर आ जाओ। वहीं आवास पर मौजूद अंकित वर्मा ने तड़के 4:47 बजे पुलिस कंट्रोल में घटना की सूचना दी। मतलब हत्या होने के बाद वहां मौजूद लोगों ने पहले मंत्री व उनके रिश्तेदारों को जानकारी दी। फिर परिवार और आखिर में पुलिस को सूचना दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

दावा...दिल्ली में है विकास, एक फोटो भी आई सामने

Lucknow Crime News Youth Murdered At Minister Kaushal Kishore House Shot From Son Pistol
विनय श्रीवास्तव (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

मंत्री कौशल किशोर भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि बृहस्पतिवार को ही उनका बेटा विकास किशोर दिल्ली गया था। वह आवास पर नहीं था। उन्हाेंने कहा कि मामले में गहनता से जांच हो। जो भी दोषी हो उसके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई हो। वहीं घटना के बाद फेसबुक पर बेचालाल नाम के फेसबुक एकाउंट से पोस्ट की गई एक तस्वीर सामने आई। जो बृहस्पतिवार शाम को फ्लाइट के भीतर क्लिक की गई। जिसमें बेचालाल के साथ विकास किशोर भी है। विकास को जिस फ्लाइट से दिल्ली जाने की बात कही जा रही है वह शाम 4:30 बजे की थी। जिसका बोर्डिंग टाइम शाम 4:05 का था।

शक के आधार पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। सर्विलांस के साथ साथ घर में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज देखे जा रहे हैं। जल्द वारदात का खुलासा किया जाएगा। - राहुल राज, डीसीपी पश्चिम

आरोपी बोले...विनय ने खुद गोली मार ली

Lucknow Crime News Youth Murdered At Minister Kaushal Kishore House Shot From Son Pistol
केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर - फोटो : अमर उजाला

घटना के बाद जब संदिग्ध हिरासत में लिए गए तो उनका कहना था कि विनय ने खुद ही गोली मार ली। यही बात उन्हाेंने विनय के परिवार वालों से भी कही थी। मगर, ये बात गले नहीं उतर रही। इसलिए पुलिस सख्ती से आरोपियों से पूछताछ कर रही है। फोरेंसिक टीम से भी घटनास्थल की गहनता से जांच कराई है।
शक के आधार पर तीन दोस्तों पर हत्या का केस, विकास पर साजिश का आरोप

विनय के भाई विकास श्रीवास्तव ने पुलिस को तहरीर दी। जिसमें उन्होंने बताया कि जानकारी है कि रात में अजय रावत, अंकित वर्मा और शमीम वर्मा मंत्री के आवास पर थे। साथ में विनय भी था। किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ। शक है कि इन तीनों ने विनय की गोली मारकर हत्या कर दी। एफआईआर में ये भी लिखा है कि मकान के पीछे के दरवाजे से ये भी अचानक से आए और गोली मारी। फिर उसी रास्ते से निकल गए। तहरीर में विकास का नाम शामिल नहीं है। मगर, जब पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचा तो परिजनों ने जाम लगा दिया। तब उनका कहना था कि विकास किशोर ने साजिश के तहत घटना कराई। इसलिए वह दिल्ली चले गए। आरोप लगाया कि मंत्री ने कमरे में बिठाकर मनमाफिक तहरीर लिखवाई, इसलिए विकास का नाम उसमें नहीं है।

मृतक के भाई ने कहा विकास किशोर हमेशा भाई को ले जाते थे साथ

मृतक के भाई विकास ने कहा कि विकास किशोर हमेशा हमारे भाई विनय को साथ ले जाते थे, पिस्टल साथ मे रखते थे। कल वह विनय को साथ नहीं ले गए और पिस्टल भी छोड़ गए। ये साजिश है, गहनता से जांच होनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed