फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   One more fir of fraud against shine city

शाइन सिटी के निदेशकों पर पिता-पुत्र ने दर्ज कराया मुकदमा

Sat, 09 Oct 2021 12:54 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 09 Oct 2021 12:54 AM IST
विज्ञापन
One more fir of fraud against shine city
पीड़ित पिता-पुत्र ने शाइन सिटी के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा। (फोटो ः प्रतीकात्मक) - फोटो : ??? ?????
शाइन सिटी के सीएमडी राशिद नसीम व उसके भाई आसिफ नसीम सहित कई निदेशकों व एसोसिएट के खिलाफ गोमतीनगर थाने में एक और मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन

पीड़ित पिता-पुत्र ने 13.50 लाख रुपये ठगी का आरोप लगाया है। सुनवाई न होने पर कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्या से मुलाकात कर पूरी जानकारी दी।
प्रभारी निरीक्षक गोमतीनगर केशव कुमार तिवारी के मुताबिक, मो. नौशाद मॉडल हाउस में रहते हैं। मो. नौशाद के मुताबिक, 2017 में शाइन सिटी कंपनी द्वारा राजधानी के कई इलाकों में टाउनशिप बनाने की जानकारी हुई।
कंपनी के सीएमडी राशिद नसीम और उसके भाई आसिफ नसीम से मुलाकात की। रियल एस्टेट के साथ ही बिट क्वाइन की तर्ज पर शाइन क्वाइन के नाम से क्रिप्टो करेंसी भी निकाली गई थी।
विज्ञापन

नौशाद के मुताबिक कंपनी के सीएमडी सहित कई एजेंटों ने निवेश के लिए संपर्क किया। इस दौरान उन्होंने नबील के साथ मिलकर नौ लाख रुपये का निवेश किया। सालभर में स्कीम पूरी होनी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे कुछ दिन पहले ही एजेंटों ने संपर्क कर नई योजना में निवेश करने के लिए कहा था। इस तरह कुल साढ़े तेरह लाख रुपये नौशाद और नबील ने जमा किए थे। आरोप है कि योजना पूरी होने के बाद भी मूल समेत ब्याज के 26 लाख रुपये नहीं लौटाए गए।
नौशाद के मुताबिक, वह मुकदमा दर्ज कराने गोमतीनगर थाने कई बार गए, लेकिन कार्रवाई नहीं हो रही थी। बृहस्पतिवार को उन्होंने कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्या से संपर्क कर पूरी जानकारी दी।

इसके बाद गोमतीनगर थाने में राशिद नसीम, नुरूल एन वारसी और आफताब आलम सहित कई के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया। वहीं, हाल ही में इस कंपनी के सीएमडी और उसके भाई की गिरफ्तारी न होने पर हाईकोर्ट ने डीजीपी तक को तलब कर लिया था। हाईकोर्ट ने जल्द ही गिरफ्तारी करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed