{"_id":"5db1ddc78ebc3e016d632dc3","slug":"one-more-arrested-in-kamlesh-tiwari-murder-case","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कमलेश तिवारी हत्याकांड में एक और गिरफ्तार, हत्यारों से आमना-सामना कराकर की कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कमलेश तिवारी हत्याकांड में एक और गिरफ्तार, हत्यारों से आमना-सामना कराकर की कार्रवाई
Thu, 24 Oct 2019 11:09 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 24 Oct 2019 11:09 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला/सोशल मीडिया
कमलेश तिवारी हत्याकांड के मुख्य आरोपियों अशफाक हुसैन शेख और मोइनुद्दीन खुर्शीद पठान को शरण देने वाले बरेली की दरगाह आला हजरत पर नात पढ़ने वाले कैफी अली को यूपी पुलिस ने बृहस्पतिवार देर शाम गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
उस पर हत्या के बाद लखनऊ से बरेली पहुंचे दोनों हत्यारों को भगाने में मदद करने समेत कई आरोप हैं। इस मामले में बरेली से ही हिरासत में लिए गए लॉ स्टूडेंट नावेद सिद्दीकी से पूछताछ जारी है। पुलिस को जानकारी मिली है कि नावेद ने बरेली में रात में रुकवाने और अगले दिन नेपाल तक पहुंचाने में दोनों हत्यारोपियों की मदद की।
विज्ञापन
इस बीच डीजीपी ओम प्रकाश सिंह ने गिरफ्तार सभी आरोपियों से देर रात तक लंबी पूछताछ की। उन्होने हत्या के मकसद, साजिश में शामिल अन्य लोगों के बारे में सवाल किए। सीमापार कनेक्शन या आतंकी संगठन से संबंधों के बारे में भी पूछताछ की।
विज्ञापन
इस मामले में गुजरात और नागपुर से गिरफ्तार कर लाए गए साजिशकर्ताओं और हत्या के मुख्य आरोपियों का पुलिस ने आमना-सामना भी कराया। सूत्रों का दावा है कि नागपुर के आसिम द्वारा बताई गई कुछ बातों की तस्दीक नहीं हो पाई है।
Trending Videos
मुख्य आरोपी 48 घंटे की रिमांड पर
कमलेश हत्याकांड के मुख्य आरोपियों को बृहस्पतिवार शाम प्रभारी सीजेएम सुदेश कुमार की कोर्ट में पेश किया गया। पुलिस की ओर से वरिष्ठ अभियोजन अधिकारी अवधेश कुमार ने दोनों की रिमांड मांगी। अदालत ने 25 अक्तूबर की सुबह 10 बजे से लेकर 27 अक्तूबर सुबह 10 बजे तक 48 घंटे रिमांड पर दिए जाने के निर्देश दिए।