फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   One lakh passengers left by 24 fair special trains 600 additional buses ran from Prayagraj to Lucknow

UP News: 24 मेला स्पेशल ट्रेनों से रवाना हुए एक लाख मुसाफिर, प्रयागराज से लखनऊ के लिए चलीं 600 अतिरिक्त बसें

Wed, 12 Feb 2025 10:28 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Wed, 12 Feb 2025 10:28 PM IST
सार

श्रद्धालुओं के सुरक्षित आवागमन के लिए उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के डीआरएम सचिंद्र मोहन शर्मा ने मौके पर कमान संभाली। सीनियर डीसीएम कुलदीप तिवारी ने बताया कि स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर प्रयाग जंक्शन रेलवे स्टेशन से लल्ला चुंगी चौराहे व उसके बालसन चौराहा तक निरीक्षण भी किया गया। 

विज्ञापन
One lakh passengers left by 24 fair special trains 600 additional buses ran from Prayagraj to Lucknow
चारबाग रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ - फोटो : संवाद

विस्तार

माघ पूर्णिमा पर स्नान के बाद बुधवार को यात्रियों को प्रयागराज से रवाना करने के लिए 24 मेला स्पेशल ट्रेनें उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल प्रशासन की ओर से चलाई गईं। इससे एक लाख से अधिक श्रद्घालुओं ने घर वापसी के लिए सफर किया। रोडवेज प्रशासन की ओर से भी प्रयागराज से लखनऊ के लिए 600 अतिरिक्त बसें चलाई गईं।

विज्ञापन


भीड़ देखते हुए रेलवे प्रशासन ने प्रयागराज से रवाना होने वाली ट्रेनों को डबल इंजन लगाकर भेजा, ताकि इंजन की रिवर्सिंग व तय क्षमता से अधिक यात्री होने पर सुरक्षा को पुख्ता किया जा सके। 
विज्ञापन


यह चेक किया गया कि स्टेशन आने के दौरान यात्रियों को कहां दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्टेशनों पर कॉमर्शियल विभाग, आरपीएफ, सिविल डिफेंस व स्काउट गाइड की टीमों ने मोर्चा संभाला और श्रद्घालुओं की सहायता की। श्रद्धालुओं को यात्री आश्रय से लाकर सुरक्षित रूप से गाड़ियों में बैठाकर रवाना किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

मुसाफिरों को रेलवे ने दिया उपचार

प्रयागराज महाकुंभ में स्नान को जाने वाले श्रद्घालुओं को रेलवे की टीमों ने इलाज मुहैया कराया। सीनियर डीसीएम ने बताया कि 3,861 श्रद्धालुओं को बुधवार शाम चार बजे तक प्राथमिक उपचार दिया गया। गंभीर रूप से बीमार 16 श्रद्धालुओं को रेफर किया गया। खोया पाया काउंटर, दवादोस्त की दुकान, फूड वैन, होल्डिंग एरिया, बेबी फीडिंग रूम, यूटीएस, पीआरएस, एटीवीएम मशीन, टिकट काउंटर, रेफ्रेशमेंट रूम, कैटरिंग स्टॉल, डिजिटल लॉकर, मोबाइल चार्जिंग प्वॉइंट्स से यात्रियों को मदद मिली।

600 बसें लखनऊ के लिए चलाई गईं

प्रयागराज से लौटने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रोडवेज प्रशासन की ओर से 600 अतिरिक्त बसों को चलाया गया। बुधवार सुबह आलमबाग बस स्टेशन से प्रयागराज जाने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ रही। वहीं दोपहर बाद स्थितियां सामान्य हुईं। जबकि प्रयागराज से आने वाली बसों में भीड़ रही। लखनऊ से सीतापुर, लखीमपुर, गोंडा, गोरखपुर आदि शहरों को जाने वाले श्रद्घालुओं की भीड़ बसों में नजर आई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed