{"_id":"65630b19182328e0a003f618","slug":"one-died-when-a-tractor-trolly-met-to-an-accident-in-gudamba-lucknow-2023-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow: खनन में लगी ट्रैक्टर-ट्राली पलटी, नीचे दबकर चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow: खनन में लगी ट्रैक्टर-ट्राली पलटी, नीचे दबकर चालक की मौत
Sun, 26 Nov 2023 02:38 PM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 26 Nov 2023 02:38 PM IST
सार
राजधानी लखनऊ के गुडंबा थाना क्षेत्र में हुई एक दुर्घटना में एक ट्रैक्टर ट्राली के पलटने से चालक की नीचे दबकर मौत हो गई।
विज्ञापन
सड़क हादसा (सांकेतिक फोटो)
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लखनऊ के गुडंबा इलाके में मिट्टी खनन में लगी ट्रैक्टर-ट्राली अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में ट्रैक्टर-ट्राली के नीचे दबने से चालक की मौत हो गई। इंदिरानगर के रसूलपुर सादात का रहने वाला रोहित (20) परशुराम का ट्रैक्टर ट्राली चलता था। भाई दीपक ने बताया एक ठेकेदार कुछ समय से रसूलपुर से मिट्टी का खनन कर रहा था।
विज्ञापन
शनिवार देर रात उसका भाई रोहित मिट्टी लोड करने गया था। रविवार तड़के फोन करके पुलिस ने सूचना दी कि गुडंबा के रजौली में रोहित घायल हो गया है जिसे इलाज के लिए ट्रामा ले जाया गया है। परिजन ट्रामा पहुंचे तो पता चला रोहित की मौत हो गई है।
विज्ञापन
भाई दीपक ने बताया कि घटनास्थल पर पहुंचने पर जानकारी हुई कि ट्रैक्टर तेज रफ्तार में था। अचानक रोहित ने ब्रेक लगा दी और ट्रैक्टर ट्राली पलट गई। रोहित उसके नीचे आ गया।
विज्ञापन
पुलिस ने उसे किसी तरह निकाल कर इलाज के लिए ट्रामा सेंटर पहुंचाया जहां उसकी मौत हो गई। मृतक पांच भाइयों में तीसरे नंबर पर था। परिवार में पिता राकेश और मां दुबरा देवी है।