{"_id":"608115cd375e2460936d152f","slug":"one-died-in-an-accident-in-koorebhar-thana-khsetra-in-sultanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुल्तानपुर: डंपर की टक्कर से युवक की मौत, साथी घायल, हादसे के बाद डंपर में लगी आग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
सुल्तानपुर: डंपर की टक्कर से युवक की मौत, साथी घायल, हादसे के बाद डंपर में लगी आग
Thu, 22 Apr 2021 01:21 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुल्तानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुल्तानपुर
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 22 Apr 2021 01:21 PM IST
सार
दोनों विधायक नगर चौराहे के पास पहुंचे ही थे कि एक तेज रफ्तार डंपर ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में राजू जायसवाल की मौके पर ही मौत हो गई जबकि अभिषेक गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
दुर्घटनास्थल का एक दृश्य।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
सुल्तानपुर जिले के कूरेभार थाने के महिलो आशापुर गांव निवासी राजू जायसवाल (38) गांव के ही अभिषेक जायसवाल के साथ बुधवार देर रात करीब 12 बजे बाइक से निमंत्रण से घर लौट रहा था।
विज्ञापन
दोनों विधायक नगर चौराहे के पास पहुंचे ही थे कि एक तेज रफ्तार डंपर ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में राजू जायसवाल की मौके पर ही मौत हो गई जबकि अभिषेक गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद अनियंत्रित डंपर में आग लग गई।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंचे फायर ब्रिगेड ने आग को काबू किया। राजू की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।