{"_id":"6700cc5ec7f3a8d7d5035aad","slug":"one-died-in-an-accident-in-jankipuram-lucknow-2024-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow: जानकीपुरम में तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकराई, एक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow: जानकीपुरम में तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकराई, एक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर
Sat, 05 Oct 2024 10:49 AM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 05 Oct 2024 10:49 AM IST
सार
जानकीपुरम इलाके में हुई एक दुर्घटना में एक बाइक डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई जबकि दूसरे की हालत गंभीर है।
विज्ञापन
दुर्घटनास्थल का एक दृश्य।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लखनऊ के जानकीपुरम इलाके के भवानी मार्केट के पास शुक्रवार देर रात तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर से बाइक सवार विजय कुमार(26) की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसका साथी ललित गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
जानकीपुरम पुलिस ने घायल ललित को ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया है। इंस्पेक्टर जानकीपुरम उपेंद्र सिंह ने बताया कि जानकीपुरम सेक्टर सात में झोपड़ पट्टी में निवासी विजय (26) बाइक मैकेनिक है। शुक्रवार की रात करीब 12:30 बजे वह कोटवा निवासी ललित के साथ अटल चौराहे से बाइक से भवानी चौराहा की ओर जा रहे थे। बाइक की स्पीड बहुत अधिक थी।
विज्ञापन
बाइक अनियंत्रित होकर डिवाडर से टकरा गई। बाइक चला रहे विजय की मौके पर मौत हो गई। जबकि ललित गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर जानकीपुरम पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों को निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। डाक्टरों ने विजय को मृत घोषित कर दिया। घायल ललित को ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। मृतक ने हेलमेट नहीं लगाया हुआ था।
विज्ञापन