फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   One died in an accident in Chinhat Lucknow.

Lucknow: गड्ढे में फंसा पहिया तो अनियंत्रित होकर गुमटी में घुसी बाइक,चालक के चेहरे के चीथड़े उड़े, एक की मौत

Thu, 24 Oct 2024 01:02 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 24 Oct 2024 01:02 PM IST
सार

लखनऊ के चिनहट में हुए एक भीषण सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। पहिया फंसने से बाइक अनियंत्रित हो गई और गुमटी में घुस गई।

विज्ञापन
One died in an accident in Chinhat Lucknow.
दोनों युवक बाइक पर सवार थे। - फोटो : amar ujala

विस्तार

लखनऊ के चिनहट में बृहस्पतिवार सुबह गड्ढे में बाइक का पहिया जाने से वह अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गुमटी में जा घुसी। गुमटी में लगी सीमेंट की टिन से टकराकर बाइक सवार के चेहरे के चीथड़े उड़ गए और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन


पुलिस ने गंभीर रूप से जख्मी चालक के साथियों को अस्पताल पहुंचाया जहां एक और ने दम तोड़ दिया। उदयगंज निवासी बब्बू (20) बाइक मैकेनिक थे। बुधवार रात करीब 11 बजे वह बाइक से अपने दोस्त हजरतगंज के बालूअड्डा निवासी अरशद (19) और कामरान के साथ देवा शरीफ गए थे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - दिवाली पर सरकारी कर्मचारियों की हुई बल्ले-बल्ले, जल्द ही वेतन मिलने के साथ ही बढ़कर आएंगे इतने रुपये
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - यूपी: प्रदेश में दिवाली के पहले फिर से करवट लेगा मौसम, चक्रवात दाना के असर से इन जिलों में होगी बारिश


बृहस्पतिवार सुबह करीब सात बजे तीनों एक बाइक से घर लौट रहे थे। बब्बू बाइक चला रहा थे। जिसकी रफ्तार काफी तेज थी तभी देवा रोड पर बने गड्ढे में बाइक का पहिया फंस गया और बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बनी गुमटी में जा घुसी।

हादसा इतना भयानक था कि गुमटी में पड़ी सीमेंटड टीन बब्बू के चेहरे में जा धंसी और चीथड़े उड़ गए। पुलिस ने अरशद और कामरान को अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टर ने अरशद को मृत घोषित कर दिया।

बाइक दो हिस्सों में बंटी
हादसा इतना भीषण था कि बाइक दो हिस्सों में बंट गई। बाइक की हालत देख लोगों की रूह कांप उठी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed