फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   One died in an accident in Bazar Shukl in Amethi.

Amethi: पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर सड़क पर पलटे टैंकर से टकराई कार, एक की मौत, तीन घायल

Tue, 09 Apr 2024 12:02 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव संवाद न्यूज एजेंसी, बाजार शुकुल (अमेठी)
संवाद न्यूज एजेंसी, बाजार शुकुल (अमेठी) Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Tue, 09 Apr 2024 12:02 AM IST
सार

अमेठी के बाजारशुक्ल थाने में हुए एक भीषण सड़क हादसे में सड़क पर पलटे एक टैंकर से एक तेज रफ्तार कार टकरा गई हादसे में एक युवक की मौत हो गई।

विज्ञापन
One died in an accident in Bazar Shukl in Amethi.
हादसे में घायल एक युवक। - फोटो : amar ujala

विस्तार

बिहार से गुजरात जा रहे निजी कंपनी के लोगों की कार सोमवार की देर रात पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के किलो मीटर 67 के पास पहले से पलटे पड़े टैंकर में जा घुसी। इस हादसे में कार सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसके तीन अन्य साथी गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं। घायलों को बाजार शुकुल सीएचसी से जिला अस्पताल गौरीगंज रेफर कर दिया गया है। पुलिस को घटना से अवगत करा दिया गया है।

विज्ञापन


गुजरात के बनासकाटा जिले के दाबेरा थाना क्षेत्र स्थित अनापुर गद गांव निवासी विशाल (24) अपने साथी पीयूष भाई (23), छोटू भाई (22) व कान्पेश भाई (24) के साथ बिहार की एक निजी मार्केटिंग कंपनी में काम करते थे। यह लोग सोमवार को कार पर सवार होकर बिहार से गुजरात के लिए निकले थे। जब ये लोग अमेठी के बाजार शुकुल इलाके में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर किलो मीटर संख्या 67 के पास पहुंचे। तभी वहां पहले से पलटे हुए पड़े टैंकर में इन लोगों की तेज रफ्तार कार जा घुसी।
विज्ञापन


इस हादसे में कार सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी होने पर स्थानीय लोगों उन्हें किसी तरह सीएचसी बाजार शुकुल भेजा। जहां चिकित्सकों ने विशाल भाई को मृत घोषित कर दिया। जबकि इनके तीन अन्य साथियों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल गौरीगंज भेज दिया गया है। सीएचसी के चिकित्सकों ने पुलिस को भी घटना की सूचना दे दी गई है। एसओ तनुज कुमार पाल का कहना है कि घटना की जानकारी हुई है। पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया है। मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


टैंकर हटवा दिया गया होता बच सकता था हादसा
जानकारों के मुताबिक बाजार शुकुल इलाके में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के किलो मीटर संख्या 67 (भटमऊ) के पास सोमवार की सुबह टायर फटने की वजह से एक टैंकर सड़क के किनारे जाकर पलट गया। पूरा दिन गुजर जाने के बाद भी जिम्मेदारों ने इस टैंकर को नहीं हटवाया। जिसके नतीजे में यह हादसा हो गया और गुजरात के एक युवक की जान चली गई और उसके तीन अन्य साथी गंभीर रूप से जख्मी हो गए। वह भी जिंदगी से जंग लड़ रहे हैं। लोगों का कहना है कि यदि टैंकर दिन में ही हटवा दिया गया होता तो यह हादसा होने से बच सकता था। यूपीडा के सुरक्षा अधिकारी बादाम सिंह का कहना है कि टैंकर पलटने की सूचना मिली थी। उसके बाद हैईड्रा ले जाकर उसे हटवाने की कोशिश की गई, लेकिन टैंकर भारी होने के कारण हटाया नहीं जा सका था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed