{"_id":"65b53b88670b37c3ea008963","slug":"one-died-in-an-accident-in-bahraich-2024-01-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich: अज्ञात वाहन से टक्कर में बोलेरो दुर्घटनाग्रस्त, चालक की मौत, सात घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich: अज्ञात वाहन से टक्कर में बोलेरो दुर्घटनाग्रस्त, चालक की मौत, सात घायल
Sat, 27 Jan 2024 10:51 PM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 27 Jan 2024 10:51 PM IST
सार
बहराइच में हुई एक दुर्घटना में बोलेरो चालक की मौत हो गई। वहीं, सात लोग घायल हो गए हैं। सभी को सीएचसी में भर्ती करवाया गया है।
विज्ञापन
हादसे में घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बहराइच नानपारा लखीमपुर हाईवे पर नैनिहा गुरूद्वारा के पास लखीमपुर के तरफ जा रही बोलेरो अज्ञात वाहन की ठोकर से दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बोलेरो में चालक सहित कुल 8 लोग सवार थे जिसमें दुर्घटना के कारण सभी चोटिल हो गए। दुर्घटना में बोलेरो चालक प्रवीण दीक्षित पुत्र श्रवण दीक्षित (40) की मौके पर मौत हो गई। प्रवीण दीक्षित एक समाचार पत्र के तहसील धौरहरा संवाददाता थे।
विज्ञापन
दुर्घटना में घायल होने वालों में शिवचंद (50) संजय कुमार (40) अतीक पुत्र सफीक (27) शकील अहमद (45) पुत्र जलील अहमद, अपसर (30) पुत्र असलम राधारमन व प्रदीप दीक्षित पुत्र कन्हैयालाल निवासीगण धौरहरा थाना धौरहरा जिला लखीमपुर चोटिल हुए हैं।
विज्ञापन
सभी चोटिलों को सीएचसी मिहींपुरवा लाया गया जहां उनका इलाज चल रहा है। थाना मोतीपुर के जालिमनगर की पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर सभी को सीएससी मिहींपुरवा में लाकर भर्ती कराया है। दुर्घटनाग्रस्त बोलेरो को गुरुद्वारा के पास खड़ा करा दिया गया है।
विज्ञापन