{"_id":"63413185a49011260e6f8a6c","slug":"one-died-in-a-clash-in-ayodhya-in-inayatnagar-thana-kshetra","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: शराब के नशे में जीजा और साले के बीच हुई मारपीट, जीजा की हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: शराब के नशे में जीजा और साले के बीच हुई मारपीट, जीजा की हुई मौत
Sat, 08 Oct 2022 01:45 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 08 Oct 2022 01:45 PM IST
सार
अयोध्या जिले के इनायतनगर थाना क्षेत्र में दारू पीने के बाद हुए विवाद में मारपीट में एक व्यक्ति की मौत हो गई। युवक को सिर में पीछे की तरफ चोट लगी है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद पुलिसकर्मी।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
इनायतनगर थाने के हैरिंग्टनगंज पुलिस चौकी क्षेत्र के देव शिक्षण प्रशिक्षण संस्थान खजुरी में एक मजदूर की हत्या हो गई है। बताया गया कि स्कूल में चार मजदूर काम कर रहे थे। वहीं चारों मजदूरों के बीच बीती रात दारू के नशे में विवाद हुआ। जिसमें मारपीट के दौरान मोती पुत्र हक्कू ग्राम महेबा थाना अमानगंज जिला पन्ना मध्य प्रदेश के निवासी मोती (44) के सिर में पीछे की तरफ चोट लगने के कारण मृत्यु हो गई।
विज्ञापन
बताया गया कि चारों मजदूर मध्य प्रदेश के निवासी हैं। घटनास्थल पर मौजूद मजदूरों ने बताया कि जिन दो मजदूरों के बीच मारपीट हुई। उनमें जीजा और साले का रिश्ता है। घटना को अंजाम देने के बाद साला मौके से फरार हो गया है।
विज्ञापन
घटना की जानकारी पाकर मौके पर पहुंचे क्षेत्राधिकारी सत्येंद्र भूषण तिवारी, थाना प्रभारी अमरजीत सिंह, चौकी प्रभारी रजनीश पांडे, पुलिस प्रशासन के साथ पहुंचकर घटना की संपूर्ण जानकारी लेते हुए शव का पंचनामा कराकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन