फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   One died and many injured in an accident on poorvanchal express way in Sultanpur.

Sultanpur: पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर डिवाइडर से टकराई तेज रफ्तार कार, एक की मौत, 6 घायल

Mon, 20 May 2024 12:08 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Mon, 20 May 2024 12:08 AM IST
सार

सुल्तानपुर के पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर हुए भीषण सड़क हादसे में एक तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई जबकि छह लोग घायल हो गए।
 

विज्ञापन
One died and many injured in an accident on poorvanchal express way in Sultanpur.
- फोटो : Amar Ujala

विस्तार

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर रविवार की देर शाम तेज रफ्तार कार का टायर फटने से अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में कार सवार एक युवक की मौत हो गई। घटना में चालक समेत 6 लोग घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर एक्सप्रेस-वे की सुरक्षा टीम और स्थानीय पुलिस ने सभी घायलों को कुमारगंज के सौ शैय्या अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉ अनमोल पाठक ने 35 वर्षीय युवक हीरालाल को मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


चिकित्सक ने कार में बैठे नन्हेलाल पुत्र रामफेर (52), अशोक गौतम (62) पुत्र रामलाल की हालत गंभीर देख प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। कार चालक अभिनव (37) व कार में बैठे विजय कुमार (40), निखिल (35) का इलाज अस्पताल में चल रहा है। कार सवार सभी लोग कानपुर से दोस्तपुर सुल्तानपुर एक सामाजिक कार्य में शामिल होने जा रहे थे।
विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के माइल स्टोन 87 के पास dh है। तेज रफ्तार इको कार का अचानक टायर फट गया और वह डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे की जानकारी मिलते ही पूर्वांचल एक्सप्रेस वे की सुरक्षा टीम और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरीके से सभी घायलों को कार से निकाल कर एम्बुलेंस की मदद से सौ शैय्या अस्पताल कुमारगंज पहुंचाया, जहां इमरजेंसी में तैनात डॉ अनमोल पाठक ने हीरालाल को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, गंभीर रूप से घायल नन्हेंलाल व अशोक कुमार को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। दोनों के सिर हाथ, पैर व सीने में गंभीर चोटें है। वही मामूली चोट खाए कार चालक अभिनव व कार में बैठे विजय, निखिल का इलाज अस्पताल में चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed