तेज रफ्तार कार में कर रहे थे सेक्स, ट्रक से भिड़ी, मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के पीलीभीत में तेज रफ्तार कार में सेक्स कर रहे युवक का कार पर नियंत्रण न रहने से यह ट्रक से जा भिड़ी। जिसमें युवक की मौत हो गई, जबकि युवती को सिर में गंभीर चोट आई है और वह अस्पताल में भर्ती है।
हादसे के बाद जब उन्हें कार से निकाला गया तो दोनों के अधोवस्त्र नहीं थे, पुलिस ने मामले की पुष्टि की है। ट्रक व कार की टक्कर आमने-सामने हुई।
जानकारी के अनुसार, 31 वर्षीय युवक पूरनपुर का रहने वाला है और उसकी 24 वर्षीय प्रेमिका पीलीभीत की रहने वाली है।
प्रेमिका को लेने पीलीभीत गया था युवक
मिली जानकारी के अनुसार, युवक अपनी प्रेमिका को लेने के लिए पीलीभीत गया था और पीलीभीत-पूरनपुर हाईवे से वापस लौट रहा था।
शुरूआती जांच से पता चला कि कार की रफ्तार काफी तेज थी जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
मामले को देख रही गजरौला पुलिस स्टेशन के अधिकारी राजेश यादव का कहना है कि वो दोनों कार में सेक्स कर रहे थे, जिससे सामने से आ रहे ट्रक को नहीं देख सके और हादसा हो गया।