फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   One dead, three injured in collision between two bikes

Lucknow News: दो बाइकों की भिड़ंत में एक की मौत, तीन घायल

Sat, 01 Aug 2026 02:56 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2026 02:56 AM IST
विज्ञापन
One dead, three injured in collision between two bikes
दुबग्गा। काकोरी के गुरदीन खेड़ा गांव के पास बृहस्पतिवार शाम चार बजे दो बाइकों की आमने-सामने हुई भिड़ंत में बुजुर्ग की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। एक को छुट्टी दे दी गई, जबकि दो का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर काकोरी सतीश चंद्र राठौर के अनुसार जुबैर अहमद (55) छोटे भाई जुनैद के साथ दवा लेने अंधे चौकी गए थे। लौटते वक्त गुरदीन खेड़ा गांव के पास उनकी बाइक की सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक के साथ सामने से टक्कर हो गई। ग्रामीणों ने चारों घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां जुबैर अहमद ने देर रात दम तोड़ दिया। जुनैद की दाहिने घुटने के नीचे की हड्डियां टूट गईं और दाहिने कंधे में दो फ्रैक्चर हुए हैं। दाहिना हाथ भी तीन जगह से टूट गया।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर सतीश चंद्र राठौर के अनुसार दूसरी बाइक बेहटा निवासी आशीष चला रहा था। उसका दाहिना हाथ और पैर टूट गया। दाहिनी आंख के ऊपरी हिस्से में भी गंभीर चोट आई और सात टांके लगाए गए हैं। उनके साथ मौजूद अभिषेक का दाहिना हाथ फ्रैक्चर हो गया है। जुबैर के परिवार में पत्नी कदिरून निशा, बेटे नियाज अहमद और अयाज अहमद तथा बेटियां उजमा, निलो और फिरदौस हैं। एसीपी काकोरी शकील अहमद ने बताया कि देर शाम तक दोनों पक्षों की ओर से कोई लिखित शिकायत नहीं मिली थी। हादसे के वक्त जुबैर हेलमेट पहने थे, जबकि आशीष बिना हेलमेट के थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed