{"_id":"636a040d0c9eb0653d092bda","slug":"one-child-died-because-of-food-poisoning-in-mohanlalganj","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohanlalganj: फूड पॉइजनिंग से एक बच्चे की मौत, बर्थडे पार्टी में खाना खाकर बीमार हो गए थे 70 लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohanlalganj: फूड पॉइजनिंग से एक बच्चे की मौत, बर्थडे पार्टी में खाना खाकर बीमार हो गए थे 70 लोग
Tue, 08 Nov 2022 03:41 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, मोहनलालगंज
अमर उजाला नेटवर्क, मोहनलालगंज
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 08 Nov 2022 03:41 PM IST
सार
बर्थडे पार्टी में खाना खाकर बीमार हुए 70 लोगों में से एक बच्चे की मौत सोमवार की शाम को हो गई। उसे मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया था। जहां उसका इलाज चल रहा था।
विज्ञापन
मृतक अमन।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मोहनलालगंज के गौरा गांव में बर्थडे पार्टी पर बने खाने को खाकर बीमार पडे़ कक्षा पांच के छात्र की इलाज के दौरान मेडिकल कॉलेज में सोमवार की शाम मौत हो गई। मंगलवार की सुबह शव गांव लाया गया तो कोहराम मच गया। मृतक बच्चे के घर पहुंचे एसडीएम ने बच्चे के परिजनों को सांत्वना दी।
विज्ञापन
गौरा गांव में 31 अक्तूबर को बर्थडे पार्टी मे बने दूषित खाना खाने से 70 लोग बीमार हो गए थे जिसमें से 63 लोगों को सीएएचसी में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। सीएचसी में हालत बिगड़ने पर 20 लोगों को इलाज के लिए सिविल जबकि मृतक अमन उर्फ सनी (11) को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया था। सनी को उल्टी, दस्त व पेट में दर्द के साथ ही तेज बुखार था। मेडिकल कॉलेज मे इलाज के बावजूद सनी की हालत मे सुधार नहीं हो रहा था।
विज्ञापन
सोमवार की शाम लगभग सात बजे सनी की हालत ज्यादा बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई। रात भर बच्चे का शव लेकर पिता अस्पताल के बाहर पड़ा रहा। मंगलवार की सुबह जब बच्चे का शव गांव लाया गया तो कोहराम मच गया।
विज्ञापन
बच्चे की मौत की सूचना पाकर एसडीएम हनुमान प्रसाद मौर्य ने घर पहुंचकर मृतक के परिवार को सांत्वना दी। बच्चे के परिवार में पिता नंदकिशोर, मां लज्जावती, बहन काजल, कुमकुम और भाई विष्णु है।