फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   One arrested with laudanum in Faizabad.

80 लाख रुपये की अफीम के साथ एक गिरफ्तार

Sun, 31 Jan 2016 08:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फैजाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फैजाबाद Updated Sun, 31 Jan 2016 08:31 PM IST
विज्ञापन
One arrested with laudanum in Faizabad.

तस्करी कर बरेली ले जाई जा रही करीब 80 लाख रुपये मूल्य की अफीम रेलवे स्टेशन के ओवरब्रिज पर पकड़ी गयी। पकड़ा गया आरोपी सियालदह एक्सप्रेस से उतरकर किसी दूसरी ट्रेन से बरेली जाने के प्रयास में था।

विज्ञापन


युवक की तलाशी में उसके बैग में रखी करीब 750 ग्राम अफीम पकड़ी गयी। आरोपी युवक अनूप सोनी झारखंड प्रांत के जिला लातेहार थाना बालूमाथा के गांव टोटी का निवासी है।
विज्ञापन


एसओ भूपेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि शनिवार सुबह करीब 10:15 बजे एसआई श्यामदेव चौधरी, सिपाही नीलेश कुमार, अरविंद यादव, सुधीर पांडेय आदि प्लेटफार्म नंबर दो पर खड़ी अप सियालदह-जम्मू तवी की चेकिंग कर रहे थे। इसी बीच अनूप सोनी ट्रेन से उतरकर एक बैग के साथ ओवरब्रिज से जाता दिखा। संदिग्ध लगने पर उसको थाने पर ले आकर तलाशी हुई। इसमें उसके बैग से करीब 750 ग्राम अवैध अफीम निकली।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया कि अंतर्राष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत करीब 80 लाख रुपये है। कहा, अनूप इससे पहले तीन बार अफीम बरेली पहुंचा चुका है। चौथी बार में स्टेशन पर चेकिंग देखकर ट्रेन से उतर पड़ा। वह सड़क से लखनऊ और वहां से किसी ट्रेन से बरेली तक अफीम को पहुंचाता।

पकड़ी गई थी एक करोड़ की अफीम

One arrested with laudanum in Faizabad.

मालूम हो कि इससे पूर्व भी बीती 24 जनवरी को जीआरपी ने चेकिंग के दौरान झारखंड के ही एक युवक को एक करोड़ मूल्य की अफीम (वजन एक किलो) के साथ पकड़ा था।

बरेली बना अवैध कारोबार का केंद्र

जीआरपी द्वारा पकड़े जाते हैंडलरों व तस्करों से इस बात को बल मिलता है कि बरेली में नशे का अवैध कारोबार फलफूल रहा है। 24 जनवरी को एक अन्य आरोपी के पास से एक करोड़ की अफीम पकड़ी जा चुकी है।

मादक पदार्थों को एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुंचाने के मामले में चतरा के दो युवकों को फैजाबाद की जीआरपी इससे पहले भी दबोच चुकी है। इनमें चतरा के रहने वाले इस्माइल शाह को एक किलो अफीम तो भोला यादव को चरस के साथ दबोचा था।

किसान एक्सप्रेस के बाद तस्कर अब सियालदह एक्सप्रेस को सुरक्षित मानकर माल बरेली पहुंचा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed