{"_id":"5708b5964f1c1b7006c810e3","slug":"one-arrested-in-firing-at-charbagh-station-lucknow","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"स्टेशन पर संदिग्ध दिख रहे युवकों को टोका तो सिपाही को मारी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्टेशन पर संदिग्ध दिख रहे युवकों को टोका तो सिपाही को मारी गोली
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sat, 09 Apr 2016 04:43 PM IST
विज्ञापन
स्टेशन की सुरक्षा में बड़ी चूक
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चारबाग स्टेशन पर संदिग्ध दिख रहे दो युवकों को पुलिस ने टोका तो उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी। इस घटना में एक सिपाही को गोली लगी है।
विज्ञापन
चारबाग रेलवे स्टेशन पर इंक्वायरी हॉल में दो संदिग्ध युवकों को घूमते देखा गया। कभी वह पूछताछ काउंटर के अंदर ताकझांक कर रहे थे तो भी बुकिंग काउंटर के आस-पास दिखाई पड़ कर रहे।
विज्ञापन
गश्त कर रहे जीआरपी सिपाहियों ने उन्हें टोका तो बदमाशों ने फायरिंग कर दी। ड्यूटी पर मुस्तैद सिपाही आफाक को दो गोली लगी। इसके बाद वह लहूलुहान होकर गिर गया।
विज्ञापन
हालांकि आफाक ने बहादुरी दिखाते हुये एक बदमाश को अपने साथियों की मदद वहीं दबोच लिया। पकड़े गये बदमाश ने अपना नाम अमित पांडेय बताया है। वह मूल रूप से आजमगढ़ का रहने वाला है। वहीं उसका साथी भाग गया। उसकी पहचान फैजाबाद निवासी रोहित दुबे के रूप में हुई है।
बड़ी वारदात को अंजाम देने के लिये आये थे बदमाश
प्रतीकात्मक तस्वीर
सूचना के मुताबिक दूसरे बदमाश को भी पुलिस ने पकड़ लिया और उसके पास से असलहा बरामद किया। पकड़े गये दोनों बदमाश किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के लिये लखनऊ आये थे। पुलिस उनसे पूछताछ करने में जुटी है। उन्होंने कई बड़ी वारदातों में शामिल होने की बात बताई है। बताया जा रहा है दोनों बदमाश शार्प शूटर हैं और किसी बड़ी साजिश के तहत लखनऊ आये थे।
ड्यूटी पर तैनात आफाक व नारायण सिंह ने संदिग्ध युवकों को पूछताछ हॉल में देखकर रोका-टोका था। बताते हैं कि एक बाद युवकों को सिपाहियों ने वहां से भगा दिया था। इसके बाद गश्त पर आगे बढ़ गए। हालांकि दोनों युवक दोबारा वहां पहुंच गये।
उन्हें दोबारा देखकर सिपाही आफाक व उनके साथियों ने उन्हें टोका। उन्हें पकड़ने के लिये सिपाही जैसे ही आगे बढ़े युवकों ने फायरिंग कर दी। आफाक के पैर और पीठ में दो गोली लगी। गोली चलते ही वहां हड़कंप मच गया। घायल सिपाही की हालत ट्रॉमा सेंटर में नाजुक बनी हुई है।