{"_id":"60340fd18ebc3ee975200c3a","slug":"one-arrest-in-13-lakhe-loot-lucknow-news-lko566240112","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुजुर्ग से 13 लाख लूटने वाला बदमाश दबोचा गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुजुर्ग से 13 लाख लूटने वाला बदमाश दबोचा गया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। बैंकों से रुपये निकालकर जाने वालों से लूट की वारदात को अंजाम देने वाले गिरोह का पर्दाफाश मड़ियांव पुलिस ने सोमवार को किया। गिरोह के एक सदस्य को दबोच लिया गया है। उसकेपास से लूटी गई रकम से 4.50 लाख रुपये भी बरामद कर लिए गए हैं। वहीं उसके तीन साथियों की तलाश की जा रही है। बदमाशों ने 30 जनवरी को बुजुर्ग सुधाकर अवस्थी के साथ लूट की वारदात की थी।
डीसीपी उत्तरी रईस अख्तर के मुताबिक, गिरफ्तार बदमाश बेहड़पुरवा कुर्सी बाराबंकी का रहने वाला रोमी उर्फ रमाशंकर है। पुलिस उसके फरार तीन साथियों धरमू, कन्नू और मनीष की तलाश कर रही है। डीसीपी के मुताबिक, गिरोह के सदस्य बैंक के आसपास रेकी करते हैं। चार लोग मिलकर एक वारदात को अंजाम देते हैं। एक बैंक के अंदर लोगों के आसपास नकदी निकालने वाला फॉर्म लेकर घूमता है। वहीं ज्यादा नकदी निकालने वाले को टारगेट करता है। इसके अलावा तीन अन्य सदस्य सीसीटीवी कैमरों से दूर छिपे रहते हैं। इसके बाद बाहर खड़े साथी नकदी निकालकर जाने वाले का पीछा करते हैं और रास्ते में मौका लगते ही रुपये लूट लेते हैं। पुलिस के मुताबिक, रास्ते में मौका नहीं मिला तो घर के बाहर ही बातों में उलझाकर रुपये से भरा बैग लेकर फरार हो जाते हैं। वहीं मौका न मिलने पर कोई न कोई बहाना बनाकर मारपीट कर लेते हैं।
प्रभारी निरीक्षक मड़ियांव मनोज कुमार सिंह के मुताबिक, 30 जनवरी को गिरोह ने गायत्रीनगर निवासी सुधाकर अवस्थी से नौ लाख रुपये की लूट की थी। 13 जनवरी को सआदतगंज में बैंक से रुपये निकालकर जा रहे युवक से एक लाख की लूट की थी। वहीं, गोसाईगंज में बैंक से रुपये निकाल कर जा रहे अधेड़ से चार लाख रुपये लूटे थे। वहीं बाराबंकी, बिहार प्रांत के कटिहार, बड़ागांव वाराणसी समेत कई जनपदों में गिरोह लूटपाट कर चुका है।