{"_id":"6a3122f0f26a1de5cc0685e7","slug":"one-and-a-half-year-old-girl-died-after-falling-from-second-floor-while-playing-in-lucknow-2026-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: छह साल की मन्नतों से मिली थी बेटी, छह सेकंड में छिन गई जिंदगी; पिता के हाथों में तोड़ा दम तो चीत्कार उठे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: छह साल की मन्नतों से मिली थी बेटी, छह सेकंड में छिन गई जिंदगी; पिता के हाथों में तोड़ा दम तो चीत्कार उठे
Tue, 16 Jun 2026 06:02 PM IST
Bhupendra Singh
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: Bhupendra Singh
Updated Tue, 16 Jun 2026 06:02 PM IST
सार
राजधानी में खेलते समय दूसरी मंजिल से गिरने से डेढ़ वर्षीय बालिका की मौत हो गई। छह साल की मन्नतों के बाद मिली बेटी की छह सेकंड में जान चली गई।अस्पताल में हाथों में उठाकर पिता चीत्कार उठे। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
अस्पताल (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजधानी लखनऊ में सोमवार की शाम दो मंजिला मकान की छत पर खेलते समय डेढ़ वर्षीय निशा शर्मा सड़क पर गिर गई। इससे उसकी मौत हो गई। घटना से घर में चीख पुकार मच गई। हादसा चिनहट थाना क्षेत्र के गणेशपुर रहमानपुर में हुआ।
विज्ञापन
मूल रूप से सीतापुर के घूरामऊ बंगला निवासी अतुल शर्मा, पत्नी मंजू और बेटी निशा के साथ गणेशपुर रहमानपुर में रहते हैं। अतुल मजदूरी करते हैं। उन्होंने बताया कि शाम को करीब 7.00 बजे वह और पत्नी मकान में थे। बेटी छत पर अन्य बच्चों के साथ खेल रही थी। खेलते समय रेलिंग के पास पहुंच गई। इसी समय अनियंत्रित हो गई। रेलिंग में अधिक गैप होने से वह सड़क पर गिर गई।
विज्ञापन
पड़ोसियों के शोर मचाने पर वह और पत्नी भागकर बाहर पहुंचे तो लहूलुहान बेटी को देखकर घबरा गए। आनन-फानन वह पड़ोसियों की मदद से बेटी को लेकर लोहिया अस्पताल पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
मन्नतों के छह साल बाद जन्मी थी निशा
बेटी का शव घर पहुंचते ही मां मंजू दहाड़े मारकर रोने लगीं। वहीं पिता के भी आंसू रुकने का नाम नहीं ले रहे थे। पिता ने बताया कि निशा उनकी इकलौती बेटी थी। शादी के बाद कोई संतान नहीं हो रही थी। एक बेटी के लिए कई तीर्थ स्थलों पर जाकर भगवान से कई बार मन्नत मांगी थी। इसके छह साल बाद बेटी हुई थी। वह भी दूर चली गई।