फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   One and a half crore devotees arrived in Ayodhya to have darshan of Ramlala, tourism returned on tracks after the lockdown

धार्मिक पर्यटन : अयोध्या में रामलला के दर्शनों के लिए पहुंचे डेढ़ करोड़ श्रद्धालु, लॉकडाउन के बाद लौटी रौनक

Sun, 15 May 2022 01:34 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 15 May 2022 01:34 AM IST
सार

लॉकडाउन के बाद पर्यटकों की वापसी से विभाग की बांछें खिलीं। 40 लाख 84 हजार पर्यटक लखनवी विरासत से हुए रूबरू।  इसी तरह वाराणसी व अन्य धार्मिक स्थलों पर भी पर्यटकों के आने से रौनक लौटनी शुरू हो गई है। यूपी में कुल 10 करोड़ 97 लाख 53 हजार 172 पर्यटक घूमने के लिए आए।

विज्ञापन
One and a half crore devotees arrived in Ayodhya to have darshan of Ramlala, tourism returned on tracks after the lockdown
रामलला... - फोटो : amar ujala

विस्तार

प्रदेश में लॉकडाउन के बाद पर्यटन उद्योग पटरी पर लौटने लगा है। पर्यटकों की संख्या बढ़ने से विभाग की बांछें खिल रही हैं। अयोध्या में डेढ़ करोड़ से अधिक श्रद्धालु रामलला दर्शन के लिए पहुंचे, जबकि लखनवी विरासत से रूबरू होने के लिए 40 लाख से अधिक पर्यटक आए। इसी तरह वाराणसी व अन्य धार्मिक स्थलों पर भी पर्यटकों के आने से रौनक लौटनी शुरू हो गई है। यूपी में कुल 10 करोड़ 97 लाख 53 हजार 172 पर्यटक घूमने के लिए आए।

विज्ञापन


कोविड संक्रमण फैलने पर प्रदेश में पर्यटन स्थलों को बंद कर दिया गया था। इससे पर्यटन उद्योग ठप पड़ गया था। घरेलू व विदेशी पर्यटकों की संख्या में हुई कमी अब पूरी होनी शुरू हो गई है। वर्ष 2021 के आंकड़े से पर्यटन उद्योग की रौनक का अंदाजा लगाया जा सकता है।
विज्ञापन


लखनऊ में 40 लाख 84 हजार 454 पर्यटक आए। इनमें रेजीडेंसी, इमामबाड़ों, पार्कों, जू आदि में बड़ी संख्या के घरेलू पर्यटक शामिल हैं। जबकि लॉकडाउन से पहले लखनऊ में सालाना 55 लाख पर्यटक आते रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि वर्तमान में यहां आने वाले विदेशी पर्यटकों की संख्या काफी कम है। यह सिर्फ 920 दर्ज हुई है। वहीं लखनऊ मंडल के नीमसार में एक लाख 31 हजार 250 पर्यटक पहुंचे। अयोध्या में बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचे। अधिकारी इसकी वजह श्रीराम मंदिर निर्माण को मान रहे हैं।

अयोध्या में नए आंकड़ों के अनुसार एक करोड़ 54 लाख 60 हजार 182 पर्यटक आए, जबकि गत वर्ष यह संख्या 60 लाख 22 हजार 618 थी और वर्ष 2019 में दो करोड़ एक लाख 49 हजार 392 पर्यटक रामजन्मभूमि दर्शन के लिए आए थे। इसी तरह वाराणसी में काशी विश्वनाथ धाम दर्शन के लिए 30 लाख 78 हजार 479 पर्यटक पहुंचे। इनमें दो हजार 566 विदेशी पर्यटक शामिल रहे हैं।


आगरा मंडल टॉप पर
यूपी में पर्यटन के नौ मंडल हैं। इनमें से आगरा मंडल में पर्यटकों की संख्या सर्वाधिक रही है। वहां 3 करोड़ 71 लाख 70 हजार 456 पर्यटक ताजमहल व आसपास के क्षेत्रों को देखने के लिए पहुंचे हैं। झांसी मंडल में 68 लाख 37 हजार 685 पर्यटक, बरेली मंडल में 7 लाख 17 हजार 181, प्रयागराज मंडल में एक करोड़ 44 लाख 92 हजार 831, वाराणसी मंडल में 68 लाख 84 हजार 84, लखनऊ मंडल में एक करोड़ नौ लाख 17 हजार 340, मेरठ में एक करोड़ 13 लाख 57 हजार 38, अयोध्या मंडल में एक करोड़ 94 लाख 97 हजार 216 और गोरखपुर मंडल में 18 लाख 79 हजार 341 पर्यटक पहुंचे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed