फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   on unnao rape cm yogi accepted the mistake of up police

उन्नाव दुष्कर्म मामले में बोले सीएम योगी- पुलिस से हुई चूक

Thu, 19 Apr 2018 09:29 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 19 Apr 2018 09:29 AM IST
विज्ञापन
on unnao rape cm yogi accepted the mistake of up police
CM YOGI - फोटो : SELF

समीक्षा बैठक के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उन्नाव की घटना में पुलिस से चूक हुई। थाना स्तर पर इस मामले को बेहतर ढंग से हैंडिल किया गया होता तो यह स्थिति नहीं पैदा हुई होती।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसी एक घटना पूरे किए कराए पर पानी फेर देती है। इसी तरह झांसी में दागी इंस्पेक्टर ने जो किया, उससे भी पुलिस की छवि धूमिल हुई। ऐसे लोगों को चिह्नित कर सेवा से बाहर किए जाने की जरूरत है।
विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों का हौसला भी बढ़ाया
मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसा भी नहीं है कि सब कुछ बुरा ही हुआ है। आप लोगों के प्रयास से ही अपराध में कमी आई है, अपराधियों पर लगाम लगी है और कानून-व्यवस्था बेहतर हुई है। अफसरों पर भरोसा जताते हुए कहा कि आपकी सत्य निष्ठा पर कोई प्रश्न चिह्न नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एडीजी कानून-व्यवस्था ने मुख्यमंत्री को बताया कि अपराध से संबंधित जो भी घटनाएं हुई हैं, उनका कम से कम समय में खुलासा किया गया है। संगठित अपराध की घटनाओं में काफी कमी आई है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आप लोगों की मेहनत से काफी सुधार हुआ है। अधिकारी स्तर पर काम बेहतर हुआ, लेकिन थाना स्तर पर सुधार की अभी काफी गुंजाइश है।

पता कीजिए...समाज में क्यों पैदा हो रहीं विकृतियां

on unnao rape cm yogi accepted the mistake of up police
CM YOGI - फोटो : SELF

हाल के दिनों में महिलाओं से संबंधित अपराधों में बढ़ोतरी पर मुख्यमंत्री ने कहा कि पता कीजिए कि आखिर क्या कारण है? क्या समाज में विकृति हो रही है, मानसिकता बदल रही है, ऐसा क्यों हो रहा है नाबालिग लड़कियों को शिकार बनाया जा रहा है।

ऐसे कौन से तत्व हैं, जो इस तरह की घटना को अंजाम दे रहे हैं। आप लोग मंथन कीजिए कि इसमें कैसे सुधार किया जा सकता है। पुलिस अलग-अलग संगठनों व समाज के साथ संवाद स्थापित कर भी इसे रोक सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed