फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   On the day of polling, there will be no line in the open, orders for arrangement

Lucknow News: मतदान के दिन खुले में नहीं लगेगी लाइन, व्यवस्था के आदेश

Tue, 18 Apr 2023 10:35 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Tue, 18 Apr 2023 10:35 PM IST
विज्ञापन
On the day of polling, there will be no line in the open, orders for arrangement
रायबरेली। मतदान केंद्रों पर तैयारियों को लेकर मंगलवार को बचत भवन में समीक्षा बैठक हुई। डीएम माला श्रीवास्तव ने संबंधित अधिकारियों को मतदान केंद्रों पर बिजली, पानी रैंप आदि की व्यवस्था तत्काल पूर्ण कराने के आदेश दिए। गर्मी में लू से बचाव के लिए आवश्यक व्यवस्था भी कराने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि मतदाताओं की लाइन खुले में नहीं लगनी चाहिए, इसके लिए पहले से बंदोबस्त किए जाएं।
विज्ञापन

डीएम ने चुनाव के लिए नामित सभी प्रभारी अधिकारी व सहायक प्रभारी अधिकारियों के साथ बैठक में कहा कि मतदान के दिन केंद्रों पर किसी भी स्तर पर खामियां नहीं मिलनी चाहिए। संबंधित अधिकारी मतदान केंद्रों का भ्रमण करके खामियों को चिन्हित करके उन्हें दूर कराएं। इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए। बूथों पर कोरोना सुरक्षा के मानकों का भी पूरा ध्यान रखा जाए। पोलिंग पार्टी के रवानगी स्थल व जमा स्थल पर चिकित्सकों की टीम तैनात की जाए। दवा आदि की व्यवस्था भी होनी चाहिए। बैठक में सीडीओ पूजा यादव, एडीएम प्रशासन प्रफुल्ल त्रिपाठीए सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत एवं नगरीय निकाय) राज कुमार शुक्ला, नगर मजिस्ट्रेट प्रकाश चंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed