फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   On the budget, all the leaders including Keshav Prasad said, this budget will prove to be a milestone

UP Budget 2023-24: बजट पर केशव प्रसाद समेत तमाम नेताओं ने कहा, मील का पत्थर साबित होगा यह बजट

Wed, 22 Feb 2023 09:45 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Wed, 22 Feb 2023 09:45 PM IST
सार

उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि बजट में हर वर्ग का ध्यान रखा गया है। स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार किया गया है। इससे प्रदेश के विकास को रफ्तार मिलेगी और हर वर्ग को फायदा मिलेगा। यह बजट नए उत्तर प्रदेश के विकास का आइना है।

विज्ञापन
On the budget, all the leaders including Keshav Prasad said, this budget will prove to be a milestone
उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक व केशव प्रसाद मौर्य। - फोटो : amar ujala

विस्तार

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि सीएम योगी के नेतृत्व में शानदार बजट पेश हुआ है। यह आत्मनिर्भर यूपी के विराट संकल्प को पूरा करने के लिए एक मजबूत नींव का निर्माण करेगा। निश्चित ही यह बजट गांव, गरीब, किसान, आदिवासी, पिछड़ों और वंचितों को सशक्त और सक्षम बनाने में अहम भूमिका निभाएगा।

विज्ञापन


बजट से मिलेगी विकास को रफ्तार : पाठक
उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि बजट में हर वर्ग का ध्यान रखा गया है। स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार किया गया है। इससे प्रदेश के विकास को रफ्तार मिलेगी और हर वर्ग को फायदा मिलेगा। यह बजट नए उत्तर प्रदेश के विकास का आइना है। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वास्थ्य से लेकर शिक्षा की व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए कई अहम प्रावधान किए गए हैं। उत्तर प्रदेश लगातार आर्थिक मोर्चे पर मजबूत हो रहा है। प्रदेश को देश की अर्थव्यवस्था का ग्रोथ इंजन बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं। आर्थिक मोर्चे के मानकों पर प्रदेश सरकार खरी उतरी रही है। जनता को राहत देने के साथ.साथ अर्थव्यवस्था को भी रफ्तार दी जा रही है। बजट में महिलाओं, युवाओं, बेरोजगारों एवं वृद्धजनों को खास तवज्जो दी गई है। स्वास्थ्य को भरपूर बजट प्रदान किया गया है। नए मेडिकल कॉलेजों को खोलने व संचालन में किसी भी तरह की कसर नहीं छूटेगी। सरकारी अस्पतालों में दवाओं की कमी, जांच समेत दूसरे संसाधनों को व्यवस्थिति तरीके से चलने के लिए भी भरपूर बजट का प्रावधान किया गया है। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि यूपी विकास के पथ पर तेजी से बढ़ रहा है। सरकार ने खजाना खोल दिया है। बजट के ईंधन से रफ्तार और बढ़ेगी। जल्द ही आर्थिक मोर्चे पर यूपी देश में नंबर एक पर होगा। कृषि को बढ़ावा देने के लिए अहम कदम उठाए गए हैं। उत्पादन बढ़ाने के लिए भी बजट का खजाना खोला गया है। रोजगार को बढ़ावा देने के भी प्रयास किए गए हैं। नए उद्योग स्थापित करने में मदद होगी। स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार से लोगों की सेहत सुधरेगी।
विज्ञापन


वजन और विजन वाला बजट : नंदी
औद्योगिक विकास मंत्री नंदगोपाल गुप्ता नंदी ने कहा कि योगी सरकार ने विजन और वजन वाला बजट पेश किया है। बजट निवेश व रोजगार के लिए हेल्दी टॉनिक साबित होगा। इसमें समाज के प्रत्येक वर्ग के सशक्तीकरण का खारा खींचा गया है। यह प्रदेश के आर्थिक, औद्योगिक एवं सांस्कृतिक उत्थान का ब्लूप्रिंट है। हर क्षेत्र के लिए पर्याप्त धन भी है और विकास का मन भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन



प्रदेश सरकार द्वारा पेश बजट प्रदेश के समग्र विकास में मील का पत्थर साबित होगा। बजट से प्रदेश में जहां रोजगार के अवसर सृजित होंगे, वहीं विकास और निवेश के रास्ते भी खुलेंगे। बजट में गांव, गरीब, मजदूर, आदिवासी, महिला, किसान, व्यापारी, उद्यमी समेत समाज के हर तबके का ख्याल रखा गया है। - अनुप्रिया पटेल, केन्द्रीय मंत्री

योगी सरकार ने बजट के जरिए सबका साथ, सबका विकास के मूल मंत्र को मजबूत किया है। यह बजट गांव, गरीब, पिछड़ों, युवाओं और महिलाओं के सर्वांगीण विकास को समर्पित है। - आशीष कुमार पटेल, कैबिनेट मंत्री

प्रदेश सरकार की ओर से पेश बजट अमृत काल का जनाकांक्षी बजट है। खास तौर पर मछुआ समाज के विकास का खास ख्याल रखा गया है। इस बजट में गरीबों, वंचितो, युवाओं व महिलाओं के विकास पर फोकस किया गया है। यह बजट सरकार के वन ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी के लक्ष्य को पूरा करने में भी मददगार होगा। डॉ. संजय प्रसाद निषाद, कैबिनेट मंत्री


पूर्व उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा बोले, समाज के हर वर्ग के सपनों को मिलेंगे नए पंख
प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने प्रदेश सरकार के बजट को ग्रोथ एक्सीलरेटर बताया है। उनका कहना है कि बजट में किए गए प्रावधान उत्तर प्रदेश के नवनिर्माण में उत्प्रेरक का कार्य करेंगे, समाज के हर वर्ग के सपनों को नए पंख देंगे। बजट में खेती-किसानी को आधुनिक स्वरूप देने पर भी जोर दिया गया है।  उन्होंने कहा कि आज का उत्तर प्रदेश विकास के क्षितिज पर चमचमाता नया सितारा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार का हर कदम विकास की ओर ही बढ़ रहा है। बजट में अवस्थापना सुविधाओं के विकास एवं स्वास्थ्य सेवाओं के विकास जैसे तमाम पहलुओं पर ठोस काम किया गया है। अमृतकाल का पहला बजट उत्तर प्रदेश के लिए तरक्की और खुशहाली लेकर आएगा। एक्सप्रेसवे प्रदेश के रूप में पहचान बना चुके यूपी में अब दो और नए लिंक एक्सप्रेसवे बनने जा रहे हैं। उच्च शिक्षा के प्रसार के लिए तीन नए राज्य विश्वविद्यालय खोलने की पहल युवाओं के भविष्य को सुरक्षित बनाएगी। ग्राम पंचायत स्तर पर डिजिटल लाइब्रेरी की स्थापना, पीएमश्री स्कूलों की स्थापना जैसे तमाम फैसले ज्ञान के प्रसार में मील का पत्थर साबित होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed