{"_id":"607923ad87cc2d326536c256","slug":"on-the-12th-day-after-the-death-of-former-minister-bhagwati-singh-his-son-rakesh-also-died-younger-brother-also-infected","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व मंत्री भगवती सिंह के निधन के 12वें दिन उनके पुत्र राकेश का भी निधन, छोटे भाई भी संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व मंत्री भगवती सिंह के निधन के 12वें दिन उनके पुत्र राकेश का भी निधन, छोटे भाई भी संक्रमित
Fri, 16 Apr 2021 11:44 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Fri, 16 Apr 2021 11:44 PM IST
सार
लखनऊ में प्रतिदिन पांच हजार से ऊपर मामले सामने आ रहे हैं। इसी बीच शुक्रवार सुबह साढ़े सात बजे समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री भगवती सिंह के निधन के 12वें दिन उनके पुत्र राकेश कुमार सिंह (67) का भी निधन हो गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
लखनऊ के ग्रामीण इलाकों में भी कोरोना संक्रमण भयावह होता जा रहा है। पूर्व मंत्री भगवती सिंह के पुत्र राकेश सिंह का शुक्रवार सुबह साढ़े सात बजे कोरोना संक्रमण से निधन हो गया। 12 दिन पूर्व भगवती सिंह का भी लंबी बीमारी के चलते निधन हुआ था।
विज्ञापन
अभी शोकाकुल परिवार पूरी तरह से संभल भी नहीं पाया था कि उनके बड़े पुत्र व प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के प्रदेश महासचिव राकेश कुमार सिंह कोरोना संक्रमण की चपेट में आ गए। वह 67 वर्ष के थे। उन्होंने रिवर बैंक कॉलोनी स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली।
विज्ञापन
उनके परिवार में उनकी पत्नी के अलावा दो बेटे विनय कुमार सिंह व विवेक कुमार सिंह और दो बेटियां पूजा व आरती हैं। वहीं, उनके छोटे भाई हृदेश कुमार सिंह भी कोरोना संक्रमण की चपेट में हैं। उनका इलाज बख्शी का तालाब क्षेत्र के अस्ती रोड स्थित आवास पर चल रहा है। वह अभी ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं।
विज्ञापन