{"_id":"695984ae5d7cd3656307776f","slug":"on-paush-purnima-the-ghats-were-illuminated-with-the-gomati-maha-aarti-lucknow-news-c-13-1-lko1028-1544592-2026-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: पौष पूर्णिमा पर गोमती महाआरती से रोशन हुए घाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: पौष पूर्णिमा पर गोमती महाआरती से रोशन हुए घाट
विज्ञापन
पौष पूर्णिमा पर गोमती महाआरती से रोशन हुए घाट
लखनऊ। पौष पूर्णिमा के अवसर पर शनिवार शाम झूलेलाल वाटिका और मनकामेश्वर घाट पर गोमती महाआरती का आयोजन हुआ। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मृदंग, मंजीरा, ढोल, तासे और शंख की ध्वनि से पूरा प्रांगण गूंज उठा। इस दौरान घाट पर सैकड़ों दीये प्रज्ज्वलित किए गए। भजन संध्या भी हुई।
मनकामेश्वर घाट पर महंत देव्यागिरि की अगुवाई में गोमती महाआरती हुई। मंचों से वैदिक मंत्रोच्चार के बीच आरती के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। अंत में प्रसाद वितरण हुआ। वहीं सनातन महासभा की ओर से झूलेलाल वाटिका तट पर मंगलाचरण, स्वस्तिवाचन, पुष्पांजलि व शंखनाद के साथ सात भव्य मंचों से स्वामी आनंद नारायण व स्वामी धीरेंद्र के सानिध्य में महाआरती हुई।
सनातन महासभा के अध्यक्ष डॉ. प्रवीण ने बताया कि नए वर्ष को नशा मुक्त अभियान वर्ष बनाए जाने का सामूहिक संकल्प लिया गया। रजनी तिवारी और गिरिराज बिहारी ने अवधी भजनों की प्रस्तुति दी। शशि गुप्ता, मीरा तिवारी व गीता निगम ने भी भजन सुनाए। इस दौरान 501 दीपों से घाट जगमगा उठा। संचालन प्रवक्ता विकास मिश्र ने किया। प्रसाद वितरण किया गया। 11 सनातन पदाधिकारियों व सदस्यों को गंगाजल, कृपाण व तलवार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष रवि काचरू, सुधांशु शुक्ल, तेजस्वी गिरी, पल्लवी सिंह, अंजनी पांडेय, शैलेंद्र श्रीवास्तव, संजीव पांडेय, विजय मिश्र, पूनम शर्मा, रेनू सिंह आदि मौजूद रहे।