फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Omprakash Rajbhar has accused SP President Akhilesh Yadav

Lucknow : ओमप्रकाश राजभर ने साधा निशाना, पिछड़ों व दलितों के हितैषी होने का ढोंग कर रहे अखिलेश

Fri, 30 Dec 2022 01:23 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 30 Dec 2022 01:23 AM IST
सार

राजभर ने कहा है कि अखिलेश पिछड़ा वर्ग में वंचित जातियों बारी, शाक्य, सैनी, भर, राजभर, कहार, गोंड व बिंद आदि को उनका हक देने से हमेशा बचते रहे। आज जब राजनीतिक जमीन खिसक रही है तो पिछड़ों और दलितों के हितैषी बनने का ढोंग कर रहे हैं।

विज्ञापन
Omprakash Rajbhar has accused SP President Akhilesh Yadav
ओमप्रकाश राजभर

विस्तार

सुभासपा अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर अति पिछड़ी जातियों को आरक्षण का लाभ देने से वंचित करने का आरोप मढ़ा है। उन्होंने कहा है कि अखिलेश पिछड़ा वर्ग में वंचित जातियों बारी, शाक्य, सैनी, भर, राजभर, कहार, गोंड व बिंद आदि को उनका हक देने से हमेशा बचते रहे। आज जब राजनीतिक जमीन खिसक रही है तो पिछड़ों और दलितों के हितैषी बनने का ढोंग कर रहे हैं। उन्होंने प्रदेश सरकार से सामाजिक न्याय समिति की सिफारिशों को लागू करने की मांग फिर उठाई।

विज्ञापन


पार्टी कार्यालय में बृहस्पतिवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए ओमप्रकाश ने कहा कि चार सितंबर 2013 को हाईकोर्ट ने एक आदेश में कहा था कि जब 27 फीसदी आरक्षण का लाभ 12 पिछड़ी जातियां ले रही हैं, तो अन्य पिछड़ी जातियों को भी उनका हक दिया जाए। उस समय प्रदेश में सपा की सरकार थी, लेकिन उन्होंने कुछ नहीं किया। चार बार सपा सत्ता में रही, लेकिन अति पिछड़ी जातियों के लिए कुछ नहीं किया। 
विज्ञापन


राजभर ने कहा कि सपा और बसपा बारी-बारी करीब 17 साल सरकार में रहे, लेकिन 17 जातियों को आरक्षण का लाभ देने के नाम पर सिर्फ  दिल्ली प्रस्ताव भेजने का नाटक ही करते रहे। उन्होंने कहा कि भाजपा के स्थानीय नेताओं ने अधिकारियों पर दबाव बनाकर पिछड़े वर्ग के आरक्षण की सूची तैयार कराई। सरकार ने अधिकारियों की रिपोर्ट को मान लिया। यदि वास्तव में धरातल पर काम हुआ होता तो हाईकोर्ट का यह फैसला नहीं आता।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed