{"_id":"62d7b980b21da118696213c6","slug":"omprakash-rajbhar-attacks-on-akhilesh-yadav","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओम प्रकाश राजभर का हमला : मुसलमानों को भाजपा का डर दिखाकर राजनीतिक रूप से जिंदा हैं अखिलेश यादव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओम प्रकाश राजभर का हमला : मुसलमानों को भाजपा का डर दिखाकर राजनीतिक रूप से जिंदा हैं अखिलेश यादव
Thu, 21 Jul 2022 02:19 AM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 21 Jul 2022 02:19 AM IST
सार
ओम प्रकाश राजभर ने बुधवार को मीडिया से बात करते हुए सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर करारा हमला किया है। उन्होंने कहा कि वह मुसलमानों को भाजपा का डर दिखाकर ही राजनीतिक रूप से जिंदा हैं।
विज्ञापन
सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विधानसभा चुनाव परिणाम आने के बाद से ही सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को निशाने पर लेने वाले सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) प्रमुख ओपी राजभर ने अखिलेश पर सियासी हमले तेज कर दिए हैं। राजभर ने बुधवार को कहा कि अखिलेश मुसलमानों को भाजपा का डर दिखाकर अपनी सियासत को जिंदा रखा है। मुसलमानों में भाजपा का डर बिठाकर सिर्फ वोट लेने का काम करते रहे हैं, लेकिन अब मुसलमान भी सपा अध्यक्ष की फितरत को समझ चुका है। यह समुदाय अब उनके झांसे में नहीं आने वाला है।
विज्ञापन
मीडिया प्रतिनिधियों से बातचीत में सुभासपा अध्यक्ष ने कहा कि अखिलेश भाजपा का डर दिखाकर मुसलमानों का वोट तो लेते हैं, लेकिन जब मुस्लिमों पर कोई संकट आता है चुप्पी साधकर घर में बैठ जाते हैं। अब इससे काम नहीं चलेगा। उन्होंने कहा कि गठबंधन में होने के नाते सिर्फ सुभासपा के नेता ही जमीन पर उतर कर काम करें और सपा अध्यक्ष एसी कमरे में बैठकर सीएम का सपना देखते रहें, अब यह संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि अगर हमारी बात खराब लग रही है तो अखिलेश हमें गठबंधन से निकाल क्यों नहीं देते।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि जिस वोट बैंक के बल पर अखिलेश की सियासत चल रही है वह भी अब नहीं चलेगी। मुसलमान भी अपने लिए नया सियासी ठिकाना खोज रहा है, क्योंकि मुसलमानों को अब अखिलेश पर भरोसा नहीं हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि सपा के अधिकांश विधायक भी सपा अध्यक्ष के अहम से नाराज हैं। इसका ही नतीजा रहा कि राष्ट्रपति के चुनाव में कई सपा विधायकों ने क्रास वोटिंग की।
विज्ञापन