{"_id":"5c9c0859bdec22143556697e","slug":"om-prakash-rajbhar-waiting-for-bjp-message-all-day","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ओमप्रकाश दिनभर करते रहे भाजपा के संदेश का इंतजार, फैसला फिर टाला, नड्डा के फोन के बाद छाई मायूसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओमप्रकाश दिनभर करते रहे भाजपा के संदेश का इंतजार, फैसला फिर टाला, नड्डा के फोन के बाद छाई मायूसी
Thu, 28 Mar 2019 05:03 AM IST
शाहरुख खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: शाहरुख खान
Updated Thu, 28 Mar 2019 05:03 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
सुभासपा अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर बुधवार को भी अपने अल्टीमेटम पर फैसला नहीं ले पाए। सीटों का बंटवारा न होने पर राजभर बुधवार को भाजपा से रिश्ता तोड़ने का एलान करने वाले थे, लेकिन वह दिन भर भाजपा के संदेश की ही प्रतीक्षा करते रहे और देर रात तक कोई फैसला नहीं ले सके।
लिहाजा उनका एलान एक बार फिर टल गया। पहले वह 26 मार्च को ही भाजपा से अलग होने का अल्टीमेटम दे चुके थे, लेकिन बाद में इसे एक दिन के लिए टाल दिया था। दूसरे दिन भी देर रात तक भाजपा की ओर से सीट दिए जाने को लेकर उनको कोई सूचना नहीं दी गई।
वहीं, राजभर के अल्टीमेटम को देखते हुए बुधवार को उनके कालीदास मार्ग पर तमाम समर्थक और मीडियाकर्मियों की आवाजाही सुबह से लगी रही, लेकिन राजभर किसी से नहीं मिले।
विज्ञापन
इस दौरान उनके बेटों ने कहा कि भाजपा की ओर से कभी एक घंटा तो कभी दो घंटे का समय लिया जा रहा है, इसलिए सुभासपा भी कोई फैसला नहीं कर पा रही है।

Trending Videos
नड्डा के फोन के बाद छाई मायूसी
सूत्रों की मानें तो सुबह भाजपा के प्रदेश चुनाव प्रभारी जेपी नड्डा और अरविंद राजभर से फोन पर जरूर बात हुई थी, लेकिन कोई सकारात्मक जवाब नहीं मिलने के बाद राजभर परिवार में मायूसी छा गई है। हालांकि बताया गया कि नड्डा ने अरविंद को आश्वस्त किया है कि सीट देने के मुद्दे पर जल्द फैसला लिया जाएगा।