फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Om Prakash Rajbhar waiting for BJP message all day

ओमप्रकाश दिनभर करते रहे भाजपा के संदेश का इंतजार, फैसला फिर टाला, नड्डा के फोन के बाद छाई मायूसी

Thu, 28 Mar 2019 05:03 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 28 Mar 2019 05:03 AM IST
विज्ञापन
Om Prakash Rajbhar waiting for BJP message all day
फाइल फोटो
सुभासपा अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर बुधवार को भी अपने अल्टीमेटम पर फैसला नहीं ले पाए। सीटों का बंटवारा न होने पर राजभर बुधवार को भाजपा से रिश्ता तोड़ने का एलान करने वाले थे, लेकिन वह दिन भर भाजपा के संदेश की ही प्रतीक्षा करते रहे और देर रात तक कोई फैसला नहीं ले सके। 
विज्ञापन


लिहाजा उनका एलान एक बार फिर टल गया। पहले वह 26 मार्च को ही भाजपा से अलग होने का अल्टीमेटम दे चुके थे, लेकिन बाद में इसे एक दिन के लिए टाल दिया था। दूसरे दिन भी देर रात तक भाजपा की ओर से सीट दिए जाने को लेकर उनको कोई सूचना नहीं दी गई।
विज्ञापन


वहीं, राजभर के अल्टीमेटम को देखते हुए बुधवार को उनके कालीदास मार्ग पर तमाम समर्थक और मीडियाकर्मियों की आवाजाही सुबह से लगी रही, लेकिन राजभर किसी से नहीं मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान उनके बेटों ने कहा कि भाजपा की ओर से कभी एक घंटा तो कभी दो घंटे का समय लिया जा रहा है, इसलिए सुभासपा भी कोई फैसला नहीं कर पा रही है।

नड्डा के फोन के बाद छाई मायूसी

सूत्रों की मानें तो सुबह भाजपा के प्रदेश चुनाव प्रभारी जेपी नड्डा और अरविंद राजभर से फोन पर जरूर बात हुई थी, लेकिन कोई सकारात्मक जवाब नहीं मिलने के बाद राजभर परिवार में मायूसी छा गई है। हालांकि बताया गया कि नड्डा ने अरविंद को आश्वस्त किया है कि सीट देने के मुद्दे पर जल्द फैसला लिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed