फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Om Prakash Rajbhar says SP will not get even a single seat in Loksabha Election 2024.

UP News: राजभर बोले - लोकसभा चुनाव में सपा का खाता तक नहीं खुलेगा

Mon, 11 Mar 2024 11:17 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Mon, 11 Mar 2024 11:17 PM IST
सार

सुभासपा के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि सपा लोकसभा चुनाव में एक भी सीट नहीं जीत पाएगी। पार्टी का प्रदेश में खाता तक नहीं खुलेगा।

विज्ञापन
Om Prakash Rajbhar says SP will not get even a single seat in Loksabha Election 2024.
सुभासपा के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सुभासपा के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तंज कसा है। सोमवार को भाजपा प्रदेश मुख्यालय में मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव को उनके पिता मुलायम सिंह यादव ने विरासत में मुख्यमंत्री का पद दिया लेकिन उसके बाद अखिलेश मुख्यमंत्री से सांसद बन गए, सांसद से विधायक बन गए और विधायक के बाद कहां जाएंगे? उन्होंने कहा कि यूपी में एनडीए सभी 80 सीटें जीतेगा, सपा का खाता तक नहीं खुलेगा।

विज्ञापन


राजभर एनडीए में शामिल होने के बाद यूपी सरकार में मंत्री बनाए गए हैं। मंत्री बनने के बाद उन्होंने कहा था कि भाजपा को लोकसभा चुनाव में सभी सीटों पर जिताना उनका लक्ष्य है।
विज्ञापन


सोमवार को सुभासपा से विच्छेलाल को एमएलसी प्रत्याशी बनाया गया है। लोकसभा में सुभासपा के दो सीटों पर लड़ने की बात कही जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed