फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Om Prakash Rajbhar says MOS Ajay Mishra Teni should resign.

सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की आशीष मिश्रा की जमानत: ओमप्रकाश राजभर ने मांगा केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी का इस्तीफा

Mon, 18 Apr 2022 02:41 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 18 Apr 2022 02:41 PM IST
सार

सुभासपा के प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने आशीष मिश्रा की सुप्रीम कोर्ट से जमानत रद्द किए जाने पर कहा कि अजय मिश्रा टेनी को अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।

विज्ञापन
Om Prakash Rajbhar says MOS Ajay Mishra Teni should resign.
सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर - फोटो : amar ujala

विस्तार

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने राजधानी के रविंद्रालय सभागार में आयोजित पार्टी की प्रदेश स्तरीय मासिक बैठक में सुप्रीम कोर्ट द्वारा लखीमपुर कांड के आरोपी केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी के बेटे आशीष मिश्र की जमानत खारिज किए जाने के फैसले का स्वागत किया है। उन्होंने कहा है कि अब पीड़ित किसानों के परिजनों को न्याय मिलेगा। उन्होंने कहा कि केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी में जरा भी नैतिकता हो तो अपने पद से इस्तीफा दें। जब तक मंत्री रहेंगे तब तक न्याय प्रभावित होता रहेगा।

विज्ञापन


शिवपाल कहीं नहीं जा रहे, सब साथ हैं
शिवपाल यादव के भाजपा में शामिल होने की चर्चाओं पर ओमप्रकाश राजभर ने कहा है कि यह सब अफवाह है। शिवपाल यादव पार्टी का विस्तार करने जा रहे हैं। सपा से कोई साथी या सहयोगी नाराज नहीं है। न शिवपाल नाराज हैं, न ओमप्रकाश राजभर नाराज हैं और न ही कृष्णा पटेल नाराज हैं। परिवार में खटपट होती रहती है, लेकिन कोई अलग नही है। हम सब मिलकर लोकसभा चुनाव लड़ेंगे।
विज्ञापन


चुनाव के लिए हो रही धार्मिक हिंसा, मस्जिद में नमाज पढ़ें भगवा फहराने वाले
विभिन्न राज्यों, शहरों में भड़की धार्मिक हिंसा को ओम प्रकाश राजभर ने राजनैतिक साजिश करार दिया है। उनके अनुसार लोकसभा चुनाव को देखते हुए माहौल बिगाड़ा जा रहा है। इसके साथ ही जिन राज्यों में चुनाव आने जा रहे, वहीं सब हो रहा है। पूर्व में भी यही हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग संविधान को नहीं मानते। बिना कानून को माने बुलडोजर चला रहे हैं। किसी को हनुमान चालीसा पढ़ने से कोई नहीं रोक रहा। भाजपा वालों ने हनुमान जी को मस्जिद तक पहुंचा दिया है, तो अब उनको नमाज भी पढ़ना चाहिए। आप वहां भगवा फहराओगे तो हिंसा होगी ही। किसी का धर्म किसी को परेशान करने की इजाजत नहीं देता।


प्रेम चंद्र कश्यप बने प्रदेश अध्यक्ष
प्रदेश स्तरीय बैठक में राष्ट्रीय व प्रदेश स्तरीय नई कार्यकारणी की घोषणा भी हुई। इस दौरान ओमप्रकाश राजभर फिर से सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने गए। वहीं, राष्ट्रीय महासचिव पद पर अरविंद राजभर फिर से सर्वसम्मत से चुने गए। राष्ट्रीय संगठन मंत्री सालिक यादव चुने गए। वहीं, प्रेमचंद्र कश्यप को नया प्रदेश अध्यक्ष चुना गया है। अन्य पदाधिकारियों की भी घोषणा की गई है। पार्टी का प्रदेश में विस्तार किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed