{"_id":"65532efca5dfe6a6eb01b569","slug":"om-prakash-rajbhar-says-i-will-decide-where-to-go-after-up-cabinet-expansion-2023-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: राजभर का बड़ा बयान, बोले- इंडिया गठबंधन के कई नेता मेरे संपर्क में, मंत्रिमंडल विस्तार के बाद निर्णय लूंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: राजभर का बड़ा बयान, बोले- इंडिया गठबंधन के कई नेता मेरे संपर्क में, मंत्रिमंडल विस्तार के बाद निर्णय लूंगा
Tue, 14 Nov 2023 01:55 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 14 Nov 2023 01:55 PM IST
सार
सुभासपा के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर का कहना है कि मंत्रिमंडल विस्तार के बाद निर्णय लूंगा कि मुझे कहां जाना है? सभी नेता ऐसे ही होते हैं पता नहीं कौन, कहां पलट जाए।
विज्ञापन
सुभासपा अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी के मंत्रिमंडल में शामिल होने की अटकलों को बीच एनडीए के सहयोगी दल सुभासपा के नेता ओम प्रकाश राजभर ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन के कई बड़े नेता हमारे संपर्क में हैं। मंत्रिमंडल विस्तार होने के बाद फैसला लेंगे कि किसके साथ रहना है।
विज्ञापन
उन्होंने अखिलेश यादव के साथ जाने के सवाल पर कहा कि सभी नेता दो मुंहे सांप होते हैं। उनमें से मैं भी एक हूं। कौन, कब, कहां पलट जाएगा पता नहीं।
राजभर के इस बयान ने सियासी गलियारों में हलचल मचा दी है। इसे उनकी दबाव बनाने की रणनीति भी माना जा रहा है।
राजभर के एनडीए में शामिल होने के बाद से ही उनके मंत्री बनने की अटकलें लगाई जा रही थीं। पहले कहा जा रहा था कि वह दशहरा तक शपथ ले लेंगे पर अभी तक उन्हें इंतजार करना पड़ रहा है। उनका यह बयान इसी निराशा को बयान कर रहा है।
विज्ञापन