{"_id":"5cb30d54bdec22143439e027","slug":"om-prakash-rajbhar-rejects-bjp-s-proposal-and-offers-his-resignation","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा के प्रस्ताव पर सहमत नहीं हुए राजभर, रात तीन बजे सीएम आवास पर इस्तीफा देने पहुंचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा के प्रस्ताव पर सहमत नहीं हुए राजभर, रात तीन बजे सीएम आवास पर इस्तीफा देने पहुंचे
Sun, 14 Apr 2019 05:58 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 14 Apr 2019 05:58 PM IST
विज्ञापन
कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर (फाइल फोटो)
- फोटो : amar ujala
सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष व प्रदेश सरकार में मंत्री ओम प्रकाश राजभर भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ने पर सहमत नहीं हुए और शनिवार रात तीन बजे मुख्यमंत्री आवास पर इस्तीफा देने पहुंच गए।
विज्ञापन
हालांकि, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनकी मुलाकात नहीं हो सकी जिस पर उन्होंने मुख्यमंत्री आवास के स्टाफ को इस्तीफा देने की पेशकश की लेकिन स्टाफ ने इस्तीफा रिसीव करने से मना कर दिया।
विज्ञापन
दरअसल, भाजपा ने राजभर के सामने पार्टी के टिकट पर ही घोसी से चुनाव लड़ने का प्रस्ताव रखा था जिस पर वह सहमत नहीं हुए। शनिवार को ही सीएम आवास पर उन्हें भाजपा के प्रदेश प्रभारी जे पी नड्डा और मुख्यमंत्री ने समझाने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं माने और फिर रात तीन बजे इस्तीफा देने पहुंच गए।
विज्ञापन
राजभर मंगलवार को बलिया में होने वाली बैठक में कोई फैसला ले सकते हैं। मालूम हो कि उन्होंने पहले ही स्पष्ट कर दिया था कि वह प्रदेश की सभी 80 लोकसभा सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेंगे। हालांकि, अब तक चौथे चरण की सीटों पर नामांकन का वक्त निकल चुका है ऐसे में वह बाकी बची सीटों पर अपने उम्मीदवार उतार सकते हैं।