फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   om prakash rajbhar favours amar singh to become candidate from azamgarh seat.

योगी के मंत्री ने अमर सिंह को आजमगढ़ सीट से प्रत्याशी बनाने के लिए की पेशकश

Mon, 30 Jul 2018 11:34 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 30 Jul 2018 11:34 PM IST
विज्ञापन
om prakash rajbhar favours amar singh to become candidate from azamgarh seat.
अमर सिंह - फोटो : amar ujala

योगी सरकार में पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री व सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने 2019 के आम चुनाव में अमर सिंह को आजमगढ़ सीट से प्रत्याशी बनाए जाने की पेशकश की। उन्होंने कहा कि अगर आजमगढ़ सीट मेरी पार्टी के हिस्से में आई तो हमारे प्रत्याशी अमर सिंह होंगे।

विज्ञापन


आपको बता दें कि राजभर अक्सर अपने बयानों से योगी सरकार के लिए मुश्किलें ही खड़ी करते रहे हैं लेकिन पिछले कुछ दिनों में उनके तेवरों में थोड़ी नरमी आई है।
विज्ञापन


दरअसल, 29 जुलाई को लखनऊ में आयोजित ग्राउंड ब्रेंकिंग सेरेमनी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने भाषण के दौरान सामने बैठे अमर सिंह का जिक्र कर दिया। जिसके बाद से यूपी की राजनीति में अमर सिंह फिर से चर्चा में आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस समय सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव आजमगढ़ सीट से सांसद हैं लेकिन 2019 में इस सीट से चुनाव लड़ने के लिए उन्होंने पहले ही इंकार कर दिया है। वहीं, अमर सिंह का राज्यसभा सदस्य के रूप में 2022 तक कार्यकाल है पर वो मोदी का खुलकर समर्थन करने की बात कहते रहे हैं।

आजमगढ़ के मूल निवासी हैं अमर सिंह

अमर सिंह आजमगढ़ के मूल निवासी हैं। ऐसे में उनके इस सीट पर बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद की जा सकती है। अमर सिंह 22 जून को ओम प्रकाश राजभर के पुत्र अरविंद राजभर की शादी में वर-बधू को आशीर्वाद देने पहुंचे थे साथ ही राजभर को भी भाजपा से तल्खी पर घर का झगड़ा घर में ही रखने की नसीहत दी थी।

2014 के लोकसभा चुनाव में अमर सिंह राष्ट्रीय लोकदल से फतेहपुर सीकरी सीट से चुनाव मैदान में थे पर वो जीत न दर्ज कर सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed