{"_id":"6d7a3b57800c28ac5cac864d718f9ed0","slug":"om-mathur-says-2017-bjp-goverment-in-up-hindi-news","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मोदी ने दिया संदेश, 2017 में जीत लेंगे यूपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोदी ने दिया संदेश, 2017 में जीत लेंगे यूपी
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Thu, 13 Nov 2014 03:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा के प्रदेश प्रभारी बनने के बाद पहली बार प्रदेश आए ओम माथुर ने बृहस्पतिवार को यहां कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का संदेश लेकर आए हैं।
विज्ञापन
उनका सुनिश्चित लक्ष्य 2017 में उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनवाना है। माथुर भाजपा के प्रदेश मुख्यालय पर कुछ पत्रकारों के सवालों का जवाब दे रहे थे।
विज्ञापन
लगभग 11.40 मिनट पर पार्टी कार्यालय पहुंचे माथुर ने कहा कि वह खुद को उत्तर प्रदेश में जमीनी स्तर तक सक्रिय करेंगे। कार्यकर्ताओं से जाकर मिलेंगे। उनसे बातचीत करके उन्हें सक्रिय करेंगे। मोदी का संदेश उन्हें देंगे।
विज्ञापन
साथ ही कार्यकर्ताओं को एकजुट करके उन्हें भाजपा के पक्ष में माहौल बनाने के लिए जुटाएंगे। उन्होंने विश्वास जताया कि विधानसभा चुनाव में भाजपा सबसे बड़े दल के रूप में उभरेगी। उनका ये विश्वास सपा को चुनौती देने जैसा प्रतीत हुआ।
जोर-शोर से हुई माथुर की अगुवाई
लखनऊ में प्रदेश प्रभारी ओम माथुर की अगुवाई पार्टी ने पूरे जोर-शोर से की। प्रदेश प्रभारी माथुर का हवाई अड्डे पर पहुंचने पर भाजपा के प्रदेश मंत्री वीरेन्द्र तिवारी की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।
पार्टी मुख्यालय पर प्रदेश अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रमापति राम त्रिपाठी, प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल ने माथुर का स्वागत किया।
माथुर से पहले राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व राष्ट्रीय सह सदस्यता प्रमुख विनय सहस्रबुद्धे भी पार्टी कार्यालय पहुंचे। कार्याकर्ताओं ने उनका भी स्वागत किया। दोनों नेता यहां पार्टी मुख्यालय पर प्रदेश भर के सदस्यता प्रभारियों की बैठक के सिलसिले में आए हैं।
गौरतलब है कि गुरुवार शाम को प्रदेश प्रभारी सहित बाकी सभी नेता पार्टी की डिजिटल सदस्यता अभियान (ऑन लाइन सदस्यता) का प्रदेश में औपचारिक शुभारंभ करेंगे।