{"_id":"611d6dc18ebc3e7a0705d996","slug":"olyumpian-star-players-in-lucknow-lucknow-news-lko591860359","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवाबों की नगरी में आए ओलंपिक के नवाब, इकाना स्टेडियम में आज होगा सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवाबों की नगरी में आए ओलंपिक के नवाब, इकाना स्टेडियम में आज होगा सम्मान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। नवाबों का शहर बृहस्पतिवार को देश के खेल सितारों से जगमगाएगा। मौका होगा अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में टोक्यो ओलंपिक में पदक विजेता और यूपी के ओलंपियनों के सम्मान समारोह का, जहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल खिलाड़ियों को उनकी उपलब्धियों के लिए पुरस्कृत करेंगे। इस मौके पर उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और डॉ. दिनेश शर्मा के अलावा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह समेत तमाम अन्य हस्तियां मौजूद रहेंगी।
इस आयोजन के लिए टोक्यो के स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा, कांस्य पदक विजेता बॉक्सर लवलीना समेत पांच खिलाड़ी बुधवार देर रात तक राजधानी पहुंच गए हैं जबकि विदेश में खेल रही गोल्फर अदिति अशोक इस समारोह का हिस्सा नहीं बन पाएंगी। सूची में आखिरी वक्त टोक्यो की रजत पदक विजेता वेटलिफ्टर मीराबाई चानू के कोच विजय शर्मा का नाम जोड़ा गया। समारोह में प्रदेश भर के 75 जिलों से जिलेवार 75-75 खिलाड़ियों को भी आमंत्रित किया गया है, जो देश के दिग्गज खिलाड़ियों से प्रेेरणा लेकर अपने कॅरिअर को आगे बढ़ा सकेंगे। इस दौरान समारोह के दौरान मुख्यमंत्री और राज्यपाल खिलाड़ियों से रूबरू होंगे और उनसे भविष्य की योजनाएं जानेंगे। बुधवार को शासन के आलाधिकारियों व खेलमंत्री उपेंद्र तिवारी ने इकाना स्टेडियम में तैयारियों का जायजा लिया।
सम्मानित होने वाले खिलाड़ियों की सूची
ओलंपिक पदक विजेता
नीरज चोपड़ा (हरियाणा), मीराबाई चानू (मणिपुर), रवि कुमार दहिया (हरियाणा), पीवी सिंधू (हैदराबाद), लवलीना बोगोहेन (असम), बजरंग पूनिया (हरियाणा), विजय शर्मा (मीराबाई चानू के कोच), पुरुष हॉकी टीम- पीआर श्रीजेश, दिलप्रीत सिंह, हरमनप्रीत सिंह, रुपिंदर पाल सिंह, सुरेंद्र कुमार, अमित रोहिदास, वीरेंद्र लाकड़ा, मनप्रीत सिंह, सुमित, नीलकांत शर्मा, हार्दिक सिंह, विवेक सागर प्रसाद, गुरजंत सिंह, मंदीप सिंह, समशेर सिंह, ललित उपाध्याय, वरुण कुमार, सिमरनजीत सिंह, किशन बहादुर पाठक, स्पोर्ट स्टाफ- ग्राहम जॉन रीड, शिवेंद्र सिंह, पीयूष दुबे, रॉबिन एंथोनी, अशोक कुमार, कन्नन रतिना बोस, अरूप नस्कर, ओलंपिक में चौथा स्थान- दीपक पूनिया, अदिति अशोक, महिला हॉकी टीम- सविता, दीप ग्रेस इक्का, निशा, गुरजीत कौर, सलीमा टेटे, उदिता, मोनिका, निक्की प्रधान, नेहा, पखराबम सुशीला चानू, रानी रामपाल, वंदना कटारिया, नवनीत कौर, नवजोत कौर, शर्मिला देवी, लालरेम साइनी, ई रजनी, रीना खोखर, नमिता टोपो, सपोर्ट स्टाफ- बालथेसर मारिया, जोहन्ना डोरोथिया, अंकिता, वाइने पैट्रिक, निवेदिता चोपड़ा, अमुथा प्रकाश, राधिका भीकन चौधरी।
विज्ञापन
टोक्यो ओलंपिक का हिस्सा बनने वाले यूपी के एथलीट- प्रियंका गोस्वामी, अन्नू रानी, सीमा पूनिया, शिवपाल सिंह, सौरभ चौधरी, मेराज अहमद खान , वंदना कटारिया, ललित उपाध्याय, सतीश कुमार, अरविंद सिंह।
हर एंट्री प्वाइंट पर बनी कोविड डेस्क
स्वास्थ्य विभाग ने स्टेडियम के हर इंट्री गेट पर कोविड हेल्प डेस्क बनाई है। करीब 11 डाक्टरों के नेतृत्व में सौ से अधिक पैरामेडिकल कर्मी कोविड प्रोटोकॉल का पालन कराएंगे। सीएमओ डॉ. मनोज अग्रवाल ने बताया कि कार्यक्रम के लिए संवेदनशील 20 स्थानों पर कोविड हेल्प डेस्क रहेगी, जहां लोगों की कोविड जांच होगी और कोविड प्रोटोकॉल का संदेश दिया गया जाएगा। हर डेस्क पर एक स्टाफ नर्स और एएनएम की ड्यूटी तैनात रहेंगी। सीएमओ के मुताबिक स्टेडियम में 12 एंबुलेंस लगाई गई है।