{"_id":"662c35820e0b950fcc0f10d4","slug":"old-woman-dies-due-to-collision-with-uncontrolled-vehicle-raebareli-news-c-101-1-slko1032-113722-2024-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: बेकाबू वाहन की टक्कर से वृद्धा की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: बेकाबू वाहन की टक्कर से वृद्धा की मौत
Sat, 27 Apr 2024 04:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sat, 27 Apr 2024 04:45 AM IST
विज्ञापन
सलोन (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार को सड़क किनारे खड़ी वृद्धा को बेकाबू वाहन ने टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उनकी मौत हो गई।
माधवपुर पाठक गांव की रहने वाली कांति देवी (60) शुक्रवार को सड़क किनारे खड़ी थीं। इसी दौरान प्रतापगढ़ से सलोन की ओर जा रहे बेकाबू वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। परिजन व ग्रामीण उनको अस्पताल ले जा रहे थे लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र ने बताया कि पति भगवत प्रसाद मिश्र की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।