फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   old people vote for fourth phase in Lucknow.

लखनऊ: बुजुर्ग और दिव्यांगों ने घर में बैठकर किया मतदान, दो दिनों तक चलेगा कार्यक्रम

Sat, 19 Feb 2022 01:06 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sat, 19 Feb 2022 01:06 PM IST
सार

निर्वाचन आयोग की टीमें बुजुर्ग व दिव्यांगों से उनके घरों में जाकर बैलेट में मतदान करवा रही हैं। इसके लिए 77 टीमों की तैनाती की गई है।

विज्ञापन
old people vote for fourth phase in Lucknow.
गोपेंद्र कुमार माथुर व शांति देवी ने वोट किया। - फोटो : amar ujala

विस्तार

लखनऊ की सभी नौ विधानसभा सीटों पर शनिवार और रविवार को 80 साल की उम्र पूरी कर चुके बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाताओं को घर से वोट कराने का अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत मतदान कर्मी घर-घर जाकर वोट बैलेट बॉक्स में वोट करवा रहे हैं। इसके लिए 77 टीमें जिला निर्वाचन कार्यालय ने तैनात की हैं।

विज्ञापन


प्रभारी पोस्टल बैलेट पवन गंगवार ने बताया कि सभी 77 टीम में पीठासीन अधिकारी के अलावा माइक्रो ऑब्जर्वर, पुलिसकर्मी, वीडियो टीम रहेगी। हर वोट का वीडियो बनाने का काम टीम करेगी। ऐसा किसी भी प्रतिकूल परिस्थिति के समय साक्ष्य के  रूप में हो सकेगा। सुबह आठ बजे से शाम छह बजे के बीच मतदान कराया जाएगा।
विज्ञापन


राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को रूट चार्ट उपलब्ध करा दिया गया है। ऐसे में उनके अधिकृत एजेंट मतदान कराने के समय उपस्थित रह सकते हैं। कुल 1719 मतदाताओं से वोट कराया जाना है। इसमें 80 साल से अधिक के 1267 बुजुर्ग मतदाता और 452 दिव्यांग मतदाता शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed