फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Old pension: State employees will intensify the movement, assembly will be surrounded on October 25, these are

पुरानी पेंशन: आंदोलन को तेज करेंगे राज्य कर्मचारी, 25 अक्तूबर को विधानसभा का होगा घेराव, ये हैं प्रमुख मांगे

Sat, 27 Jul 2024 06:49 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sat, 27 Jul 2024 06:49 AM IST
सार

Old pension: पुरानी पेंशन को लेकर राज्य कर्मचारी एक बार फिर से आंदोलन की मुद्रा में दिख रहे हैं। इसके लिए 25 अक्टूबर को यूपी विधानसभा का घेराव किया जाएगा। 

विज्ञापन
Old pension: State employees will intensify the movement, assembly will be surrounded on October 25, these are
पुरानी पेंशन स्कीम। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद, पुरानी पेंशन बहाली व राज्य कर्मचारियों की लंबित मांगों के निस्तारण के लिए 25 अक्तूबर को विधानसभा का घेराव करेंगे। इसके लिए परिषद ने मुख्य सचिव समेत संबंधित अधिकारियों को इसकी सूचना भेज दी है।

विज्ञापन


परिषद के अध्यक्ष जेएन तिवारी ने कहा कि परिषद के 14 जुलाई के अधिवेशन में आंदोलन का निर्णय लिया गया था। इसी क्रम में यह घोषणा करते हुए मुख्य सचिव को आंदोलन की सूचना भेज दी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कर्मचारियों की मांगों की लगातार उपेक्षा हो रही है। संगठनों के पदाधिकारियों को, संगठन व शासन हित में काम करने में प्रशासनिक अधिकारी लगातार बाधा उत्पन्न कर रहे हैं। जिलों में नियंत्रक अधिकारी संगठनों के पदाधिकारियों को परेशान कर रहे हैं।
विज्ञापन


एक तरफ मुख्य सचिव आदेश जारी कर अधिकारियों से मुलाकात की राह आसान कर रहे हैं ताकि कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान हो। वहीं नियंत्रक अधिकारी, पदाधिकारियों के अधिकारियों से मिलने पर प्रतिबंध लगाकर उनका वेतन रोक रहे हैं, ताकि टकराव बढ़े। पुरानी पेंशन बहाली, संविदा कर्मियों के नियमितीकरण, आउटसोर्स कर्मचारी के लिए न्यूनतम मानदेय तय करने, वेतन विसंगतियों के निराकरण, 18 महीने के फ्रीज महंगाई भत्ते का भुगतान, नगर प्रतिकर भत्ता की बहाली, मुख्य सचिव की समिति द्वारा वेतन विसंगतियों पर निर्णय होना आदि मांगे लंबित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे कर्मचारियों में सरकार के प्रति आक्रोश बढ़ रहा है। कर्मचारियों के बढ़ते आक्रोश को प्रशासनिक अधिकारी व जिलों के अधिकारी हवा दे रहे हैं। समाज कल्याण विभाग में जिला समाज कल्याण अधिकारी व राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालयों के प्रधानाचार्य संगठन के पदाधिकारियों को लगातार परेशान कर रहे हैं। जनजाति विकास विभाग में 7वें वेतन आयोग के क्रम संविदा राशि में संशोधन का लाभ नहीं दिया जा रहा है। यही वजह है कि सभी विभागों के कर्मचारी विधानसभा का घेराव करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed