{"_id":"68b855333e3dfeda0b0677a5","slug":"old-fob-will-be-destroyed-lucknow-news-c-13-1-lko1068-1367859-2025-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: गोमतीनगर स्टेशन के पुराने फुटओवर ब्रिज हटाए जाएंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: गोमतीनगर स्टेशन के पुराने फुटओवर ब्रिज हटाए जाएंगे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
स्टेशन अपग्रेडेशन का काम हुआ तेज
माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। गोमतीनगर रेलवे स्टेशन के अपग्रेडेशन का काम तेज कर दिया गया है। स्टेशन पर मौजूद दो पुराने फुटओवर ब्रिज(एफओबी) हटाने की तैयारी है। ऐसा यात्री सुविधाओं के मद्देनजर किया जा रहा है।
पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के गोमतीनगर रेलवे स्टेशन को रेलवे भूमि विकास प्राधिकरण(आरएलडीए) की ओर से अपग्रेड किया जा रहा है। 600 करोड़ रुपये की लागत से स्टेशन का कायाकल्प हो रहा है। पहले चरण का काम पूरा हो चुका है, दूसरे चरण का काम दिसंबर तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। स्टेशन को एयरपोर्ट की तर्ज पर विकसित किया जा रहा है। इससे यात्रियों की आवाजाही आसान हो सकेगी। स्टेशन पर दो पुरोन एफओबी हैं, जो पत्रकारपुरम की ओर बने प्रवेश द्वारों से जुड़े हुए हैं। जब स्टेशन पर प्लेटफॉर्मों की संख्या तीन थी, तब इन्हें बनाया गया था। अब चूंकि स्टेशन का कायाकल्प हो रहा है। प्रवेश के चौड़ा कॉन्कोर्स बन रहा है। ऐसे में एफओबी की जरूरत खत्म सी हो गई है। पुराने एफओबी तोड़ने पर मंथन चल रहा है। इन्हें हटाया जाएगा, जिससे प्लेटफॉर्मों पर जगह बन सकेगी। इतना ही नहीं कॉन्कोर्स में आने वाले यात्री लिफ्ट व एस्केलेटरों से सीधे प्लेटफॉर्मों तक पहुंच सकेंगे, जिससे एफओबी की आवश्यकता ही नहीं रहेगी।