{"_id":"61fee1d2d9ff185543682690","slug":"ohe-line-broken-in-magarwara-many-trains-got-late-lucknow-news-lko6165724199","type":"story","status":"publish","title_hn":"मगरवारा में ओएचई लाइन टूटी, तेजस सहित कई ट्रेनें फंसी रहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मगरवारा में ओएचई लाइन टूटी, तेजस सहित कई ट्रेनें फंसी रहीं
विज्ञापन
ओएचई लाइन टूटने से मगरवारा के पास फंसी रहीं कई ट्रेनें। (फोटो ः प्रतीकात्मक)
- फोटो : ??? ?????
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मगरवारा में गोमतीनगर जयपुर एक्सप्रेस का पैंट्रो ओवरहेड इलेक्ट्रिक (ओएचई) लाइन में फंस गया, जिससे ओएचई लाइन टूट गई और बिजली की आपूर्ति बंद हो गई। इससे तेजस सहित कई ट्रेनों को रास्ते में रोकना पड़ा।
रेलवे अधिकारियों ने बताया कि शनिवार रात उन्नाव और मगरवारा के बीच गोमतीनगर जयपुर एक्सप्रेस के इंजन का पैंट्रो ओएचई लाइन में फंसने से तार टूट गया और रेलखंड पर यातायात ब्लॉक हो गया। आनन फानन टूटे तार को ठीक करने के लिए टीम मौके पर पहुंची। टॉवर वैगन भी मौके पर भेजा गया है। करीब दो घंटे बाद ट्रेनों का संचालन सामान्य हो गया।
गोमतीनगर जयपुर एक्सप्रेस ट्रेन कानपुर जा रही थी। शनिवार रात करीब आठ बजे ट्रेन के इंजन का पैंट्रो ओएचई लाइन में फंस गया। इसके चलते तार टूटने से ट्रेनों का संचालन ठप हो गया, जिसकी वजह से गोमती नगर जयपुर एक्सप्रेस तत्काल रुक गई।
विज्ञापन
इसके कारण गोमतीनगर जयपुर एक्सप्रेस के पीछे आने वाली ट्रेनों को रास्ते में रोकना पड़ गया। ट्रेनों को उन्नाव, जैतिपुर, पिपरसंड स्टेशनों पर रोकना पड़ा।
दिल्ली से लखनऊ आ रही तेजस एक्सप्रेस और कामाख्या एक्सप्रेस समेत अन्य ट्रेनें रास्ते में करीब दो घंटे तक फंसी रहीं। ट्रेनों की लेटलतीफी से यात्री परेशान रहे।
जानिये क्या होता है पैंट्रो
बिजली से चलने वाली ट्रेनों के इंजन में ऊपर की तरफ जिस उपकरण को लगाया जाता है, उसे पैंट्रो या पैंट्रो ग्राफ बोलते हैं। यह ट्रैक के ऊपर से गुजरने वाली ओवरहेड हाई टेंशन बिजली की लाइन ओएचई से बिजली लेकर इंजन तक पहुंचाता है। यह ओएचई के संपर्क में रहता है।
शताब्दी सहित दर्जनभर ट्रेनें देरी की शिकार
शताब्दी सहित दर्जनभर गाड़ियां शनिवार को भी देरी की शिकार हुईं। इसके अलावा फरक्का एक्सप्रेस (13483) निरस्त रही। कोटा पटना एक्सप्रेस (13240) रविवार को निरस्त रहेगी। शुक्रवार को देहरादून गोरखपुर एक्सप्रेस (15006) सवा घंटे देरी से स्टेशन पहुंची। जबकि शनिवार को सुहेलदेव सुपरफास्ट एक्सप्रेस (22420) एक घंटे, पद्मावत एक्सप्रेस (14208) 2.20 घंटे, गरीबनवाज एक्सप्रेस (15715) सवा घंटे, गोरखधाम एक्सप्रेस (12556) सवा दो घंटे, भोपाल प्रतापगढ़ एक्सप्रेस (12183) सवा घंटे, बाघ एक्सप्रेस (13020) 1.58 घंटे लेट पहुंची। बेगमपुरा एक्सप्रेस (12238) डेढ़ घंटे, त्रिवेणी एक्सप्रेस (15073) आधे घंटे, पंजाब मेल (13006) 1.45 घंटे, शाहजहांपुर लखनऊ स्पेशल (04320) आधे घंटे, गंगा सतलुज एक्सप्रेस (13308) 1.25 घंटे, नई दिल्ली लखनऊ जंक्शन शताब्दी एक्सप्रेस (12004) 1.28 घंटे व लखनऊ मेल (12230) डेढ़ घंटे तथा नई दिल्ली लखनऊ एसी एक्सप्रेस (12430) सवा घंटे देरी की शिकार रही।