फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   ofline classes starts in ram manohar lohia law university

लोहिया विधि विश्वविद्यालय में ऑफलाइन कक्षाओं में आने लगे छात्र, विवि ने मांगी दो माह की मेस फीस

Wed, 03 Mar 2021 01:58 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 03 Mar 2021 01:58 AM IST
विज्ञापन
ofline classes starts in ram manohar lohia law university
लखनऊ। डॉ. राम मनोहर लोहिया विधि विश्वविद्यालय में करीब 11 महीने की ऑनलाइन पढ़ाई के बाद एक बार फिर ऑफलाइन पढ़ाई शुरू होने जा रही है। छात्र हॉस्टल में आने शुरू हो गए हैं। छात्रों के हास्टल में प्रवेश करते ही विधि विवि ने दो माह की मेस फीस जमा करने का फरमान जारी कर दिया है।
विज्ञापन

विवि ने पहले चरण में अंतिम पांचवें वर्ष के छात्रों को बुलाया है। छात्रों की संख्या 170 है। इन्हें 15 मार्च तक तीन भागों में आना है। इसके बाद चौथे वर्ष के छात्र तीन भागों में आएंगे। कुलपति प्रो. एसके भटनागर ने बताया कि कोविड प्रोटोकॉल के तहत छात्रों का विवि में प्रवेश शुरू हो गया है। इससे पहले मेस, हॉस्टल, कक्षाएं, परिसर को सैनिटाइज कराया गया। उन्होंने बताया कि इस महीने तक दोनों वर्ष के सभी छात्र हॉस्टल में प्रवेश कर जाएंगे। इसके बाद बाकी के छात्र आएंगे। विवि परिसर में प्रवेश करने के लिए कोविड टेस्ट जरूरी होगा।यह तीन दिन से ज्यादा पुराना नहीं होना चाहिए। छात्रों को टिफिन बॉक्स लाने को कहा गया है, ताकि मेस का भोजन उसमें दिया जा सके। जो छात्र आने लगे हैं उन्हें चीफ वॉर्डन डॉ. मनीष सिंह ने मार्च व अप्रैल के लिए 6240 रुपये मेस फीस जमा करने को कहा है। हालांकि, छात्र कई चरणों में आ रहे हैं, इसलिए दो महीने की पूरी फीस जमा करने को लेकर असमंजस की स्थिति है। कुलपति ने बताया कि मेस फीस को लेकर कोई भी आशंका वॉर्डन से मिलकर दूर कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed