फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Offline exam for final year students

लविवि : अंतिम सेमेस्टर की होगी ऑफलाइन परीक्षा, अन्य होंगे प्रमोट

Fri, 18 Jun 2021 01:06 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jun 2021 01:06 AM IST
विज्ञापन
Offline exam for final year students
लविवि : अंतिम सेमेस्टर की होगी ऑफलाइन परीक्षा, अन्य होंगे प्रमोट
विज्ञापन

लखनऊ विश्वविद्यालय प्रशासन ने कोरोना संक्रमण काल में अपने विद्यार्थियों को बड़ी राहत दी है। शासन के निर्देश के क्रम में विवि प्रशासन ने तय किया है कि लविवि और सहयुक्त महाविद्यालयों में सिर्फ यूजी-पीजी अंतिम सेमेस्टर, वार्षिक प्रणाली में फाइनल ईयर की परीक्षा कराने का निर्णय लिया है। अन्य सेमेस्टर व वर्ष के विद्यार्थियों को प्रमोट किया जाएगा। विवि प्रशासन ने बृहस्पतिवार को इसका विस्तृत दिशा-निर्देश जारी कर दिया है। शुक्रवार को परीक्षा कार्यक्रम भी जारी कर दिया जाएगा।
कोरोना संक्रमण काल को देखते हुए शासन ने पिछले दिनों परीक्षा को लेकर विस्तृत निर्देश जारी किए थे। इसी क्रम में विवि ने अपने यहां सभी डीन की एक कमेटी का गठन किया था, जिसकी रिपोर्ट पर परीक्षा व प्रमोशन को लेकर निर्णय लिया गया। कुलपति प्रो. आलोक कुमार राय ने बताया कि यूजी-पीजी फाइनल सेमेस्टर व फाइनल ईयर को छोड़कर बाकी विद्यार्थियों को प्रमोट करने का निर्णय लिया गया है। लगभग 70 से 80 हजार छात्रों को प्रमोशन का लाभ मिलेगा। फाइनल वालों की परीक्षा ऑफलाइन होगी जो बहुविकल्पीय सवालों पर आधारित होगी। सवाल पूरे कोर्स से होंगे, लेकिन विद्यार्थियों को आधे सवाल ही हल करने होंगे। उनको विकल्प ज्यादा मिलेंगे। शासन के ही निर्देश पर अलग-अलग कोर्सों के पेपर भी मर्ज किए गए हैं। इसी आधार पर कुछ कोर्सों के पेपर एक घंटे, कुछ के दो और कुछ के तीन घंटे के होंगे। इसकी विस्तृत जानकारी विवि की वेबसाइट पर भी उपलब्ध है। परीक्षा जुलाई मध्य में शुरू होगी और अगस्त मध्य तक समाप्त करने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन

प्रोन्नति का यह होगा फॉर्मूला
कोविड-19 के दृष्टिगत स्नातक, परास्नातक एवं डिप्लोमा आदि पाठ्यक्रमों के प्रथम सेमेस्टर दिसंबर 2020 के छात्र/छात्राओं को आंतरिक मूल्यांकन के अंकों के आधार पर द्वितीय सेमेस्टर में प्रोन्नत किया जाएगा। परीक्षा नियंत्रक प्रो. एएम सक्सेना ने सभी विभागाध्यक्षों एवं महाविद्यालयों के प्राचार्यों से कहा है कि आंतरिक मूल्यांकन के अंक प्राथमिकता के आधार पर पोर्टल पर अपलोड कर दें। यदि कोई छात्र प्रथम सेमेस्टर की आतंरिक परीक्षा किन्हीं कारण (कोविड-19 के कारण) से नहीं दे पाया है तो उनकी परीक्षा पुन: कराकर अंक अपलोड करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर होगा प्रमोशन
परीक्षा नियंत्रक प्रो. सक्सेना ने बताया कि स्नातक, परास्नातक एवं डिप्लोमा आदि पाठ्यक्रमों की द्वितीय सेमेस्टर जून 2021 के छात्र/छात्राओं की द्वितीय सेमेस्टर जून 2021 को आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर तृतीय सेमेस्टर में प्रोन्नत किया जाएगा। सभी हेड व प्राचार्यों को निर्देशित किया गया है कि वे आंतरिक मूल्यांकन की परीक्षाएं ऑनलाइन करवाकर अंक प्राथमिकता के आधार पर पोर्टल पर अपलोड करें। स्नातक परीक्षा (सेमेस्टर प्रणाली) चतुर्थ सेमेस्टर जून-2021 के छात्र-छात्राओं को उनके तीसरे सेमेस्टर के प्राप्तांकों के आधार अंक निकालकर चतुर्थ सेमेस्टर का परीक्षाफल तैयार कर पांचवें सेमेस्टर में प्रोन्नत किया जाएगा, इसलिए चौथे सेमेस्टर की आंतरिक मूल्यांकन की परीक्षा ऑनलाइन/ऑफलाइन करवाकर हेड व प्राचार्यों के माध्यम से प्राथमिकता के आधार पर पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा।
ये भी होंगे प्रमोट
परीक्षा नियंत्रक प्रो. एएम सक्सेना ने बताया कि स्नातक एवं परास्नातक कक्षाओं के विद्यार्थियों का प्रथम एवं द्वितीय सेमेस्टर (जिनकी दिसंबर 2020 एवं जून 2021 की परीक्षा संपन्न नहीं हुई है) का परीक्षाफल उनके आंतरिक अंकों के आधार पर तैयार करके द्वितीय से तृृतीय सेमेस्टर में चौथे से पांचवें में, छठें से सातवें में और आठवें से नवें सेमेस्टर में प्रोन्नत किया जाएगा।

बीएड-एमएड पहले व आखिरी सेमेस्टर की परीक्षा होगी
परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि परीक्षा व प्रमोशन में एनसीटीई के कोर्सों में उनके नियमों का भी ध्यान रखा गया है। इसके दृष्टिगत बीएड, एमएड प्रथम सेमेस्टर एवं अंतिम (चतुर्थ सेमेस्टर) एवं बीईएलएड प्रथम एवं अंतिम वर्ष, बीपीएड एवं एमपीएड प्रथम एवं अंतिम (चतुर्थ सेमेस्टर) की परीक्षा आयोजित की जाएगी। परीक्षा एमसीक्यू प्रणाली पर आधारित होगी।
ये होगा कोर्स वाइज परीक्षा का फॉर्मूला
क्लास- वार्षिक/सेमेस्टर (अंतिम वर्ष)- प्रश्न की संख्या व नंबर- छात्रों द्वारा हल किये जाने वाले सवाल- प्रश्न के अंक- परीक्षा का समय
1. बीकाम (कुल चार ग्रुप)- वार्षिक- प्रत्येक ग्रुप 100, 100=200 - 50, 50=100 - 2 अंक प्रति प्रश्न - 2 घंटे
2. बीकाम (कुल तीन ग्रुप)- सेमेस्टर प्रत्येक ग्रुप 80, 80=160- 40, 40=80- 2 अंक प्रति प्रश्न- 2 घंटे
3. बीकाम ऑनर्स- सेमेस्टर - प्रत्येक प्रश्नपत्र 70- 35 - 2 अंक प्रति प्रश्न- 1 घंटा
4. एमकाम- सेमेस्टर- प्रत्येक प्रश्नपत्र 70- 35- 2 अंक प्रति प्रश्न- 1 घंटा
5. बीए (कुल दो विषय)- वार्षिक- प्रत्येक विषय में 50, 50, 50=150- 25, 25, 25= 75- 2 अंक प्रति प्रश्न- 2 घंटे
6. बीए (कुल दो विषय)- सेमेस्टर- प्रत्येक विषय में 80, 80, 80=240- 40, 40, 40=120- 2 अंक प्रति प्रश्न- 3 घंटे
7. बीए आनर्स- सेमेस्टर- प्रत्येक प्रश्नपत्र 70- 35- 2 अंक प्रति प्रश्न- 1 घंटा
8. एमए- सेमेस्टर- प्रत्येक प्रश्नपत्र- 70- 35- 2 अंक प्रति प्रश्न- 1 घंटा
9. बीएससी (कुल दो विषय)- वार्षिक- प्रत्येक विषय में 50, 50, 50=150- 25, 25, 25=75- 2 अंक प्रति प्रश्न- 2 घंटे
10. बीएससी (कुल दो विषय)- सेमेस्टर- प्रत्येक विषय में 80, 80, 80=240- 40, 40, 40=120- 2 अंक प्रति प्रश्न- 3 घंटे
11. एमएससी- सेमेस्टर- प्रत्येक प्रश्नपत्र 70- 35- 2 अंक प्रति प्रश्न- 1 घंटा
12. एलएलबी त्रिवर्षीय- सेमेस्टर- प्रत्येक प्रश्नपत्र 100- 50- 2 अंक प्रति प्रश्न- 1.30 घंटा
13. एलएलबी आनर्स - सेमेस्टर- प्रत्येक प्रश्नपत्र 100 - 50- 2 अंक प्रति प्रश्न- 1.30 घंटा
14. स्नातक, ललित कला संकाय- वार्षिक- प्रत्येक प्रश्नपत्र 100- 50- 2 अंक प्रति प्रश्न- 1.30 घंटा
15. परास्नातक, ललित कला संकाय- सेमेस्टर- प्रत्येक प्रश्नपत्र 70- 35- 2 अंक प्रति प्रश्न- 1 घंटा
16. बीसीए- सेमेस्टर- प्रत्येक प्रश्नपत्र 70- 35- 2 अंक प्रति प्रश्न- 1 घंटा
17. बीटेक- सेमेस्टर- प्रत्येक प्रश्नपत्र 70- 35- 2 अंक प्रति प्रश्न - 1 घंटा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed